अपने हाल के दिल्ली दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंडिया AI इम्पैक्ट सम्मिट के आखिरी दिन Google पवैलियन जाकर उसकी लेटेस्ट हाई-टेक "AI क्रिकेट कोच" ("AI Cricket Coach") टेक्नोलॉजी को टेस्ट किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गूगल के एक ख़ास enclosure में जाकर खुद बैटिंग की, और गूगल की "AI क्रिकेट कोच" टेक्नोलॉजी का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने गूगल के अधिकारियों और विशेषज्ञों से इस नयी टेक्नोलॉजी को समझने की कोशिश की. मुख्यमंत्री मोहन यादव को क्रिकेट खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में विज़िटर्स गूगल के पवेलियन पहुंच गए थे.
इस मौके पर NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा "Google की नई टेक्नोलॉजी की मदद से आप बिना कोच की सहायता के क्रिकेट खेलना सीख सकते हैं. यह अच्छी टेक्नोलॉजी है. इसकी मदद से क्रिकेट का विस्तार हो सकता है"
दरअसल Google पवेलियन शनिवार को ख़तम हुए इंडिया AI इम्पैक्ट सम्मिट के प्रमुख आकर्षणों में एक रहा। इसकी बड़ी वजह रही गूगल की नयी "AI क्रिकेट कोच" ("AI Cricket Coach") टेक्नोलॉजी
इसकी मदद से आप क्रिकेट बेहतर तरीके से खेल सकते हैं. इसके तहत एक AI-संचालित प्रणाली स्थापित की गई है जो न केवल खिलाड़ियों को गेंदबाजी करती है, बल्कि हाई-टेक कैमरा तकनीक के माध्यम से हर शॉट को रिकॉर्ड करती है, और बाद में विश्लेषण करती है कि आपका शॉट चयन सही था या उसमें किसी सुधार की आवश्यकता है.
#NDTVExclusive | AI इम्पैक्ट समिट 2026 : सीएम मोहन यादव ने लिया ‘AI क्रिकेट कोच' का लाइव अनुभव, देखिए खास बातचीत#AIImpactSummit | #MohanYadav | @MinakshiKandwal | @himanshusm pic.twitter.com/CaU7fdRqDb
— NDTV India (@ndtvindia) February 20, 2026
दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान प्रशिक्षकों की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि विज़िटर्स को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से अपने गेमप्ले को बढ़ाने का मौका मिलता है. यह इस बात का अच्छा उदाहरण है कि कैसे AI टेक्नोलॉजी क्रिकेट को महत्वपूर्ण रूप से बदल सकती है