विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2017

क्या पिता बनने वाले हैं क्रिकेटर युवराज सिंह? पत्नी हेजल कीच ने किया यह खुलासा...

क्या पिता बनने वाले हैं क्रिकेटर युवराज सिंह? पत्नी हेजल कीच ने किया यह खुलासा...
हेजल कीच ने बताया कि युवराज के मैच के दौरान जब भी मौका मिलता है एक साथ डिनर करते हैं.
  • शादी के बाद हेजल ने अपना नाम गुरबसंत कौर कर लिया था
  • हाल ही में हेजल ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बताया
  • मजाकिया अंदाज में कहा अगर हमारी शादी हुई है तो बच्चे भी जरूर होगें
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी के पांच माह हो चुके हैं. अब चारों ओर नन्हें युवराज को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. अभी कुछ समय पहले ही हेजल कीच जो का बर्थडे युवराज सिंह ने ऐसे सेलिब्रेट किया कि वह यादगार बन गया था. पार्टी के फोटो भी सोशलमीडिया पर काफी सुर्खियों में रहे थे. वहीं, शादी के बाद हेजल ने अपना नाम गुरबसंत कौर कर लिया था. हाल ही में मीडिया से बातचीत में हेजल ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बताया. 

हेजल ने बॉलीवुड साइट 'पिंकविला' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि युवराज सिंह के व्यस्त शेड्यूल के चलते अभी हमने इसके बारे में सोचा नहीं है. उन्होंने बड़े मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर हमारी शादी हुई है तो ये भी जरूर होगा. हेजल ने कहा कि युवराज बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं ऐसे में मेरे प्रेग्नेंट हो जाने पर क्या वह मेरे साथ कितना रहेंगे, इसको लेकर चिंता जरूर है. बता दें कि युवराज सिंह की शादी हेजल कीच के साथ 30 नवंबर 2016 को हुई थी. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसी कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था.

हेजल से जब ये पूछा गया कि क्या शादी के बाद दोनों के बीच कुछ बदला है? तो हेजल ने अपने जवाब में कहा कि हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है. हम दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधकर खुश हैं. युवराज काफी व्यस्त रहते हैं. हम दोनों एक-दूसरे के साथ सब कुछ शेयर करते हैं.'

पिंकवाला के साथ आगे चर्चा करते हुए हेजल कीच ने बताया युवराज के मैच के दौरान जब भी मौका मिलता है कि एक साथ डिनर कर लेते हैं.  हेजल की कहा, "जैसे ही मैच समाप्त होता है वह 2 बजे होटल पहुंचते हैं और फिर हम डिनर करते हैं. हालांकि कोई तय रूटीन नहीं है. मैं बहुत खुश हूं. हम खुश हैं.  गौरतलब यह भी है कि हाल ही में  युवराज सनराइज हैदराबाद की ओर खेलते हुए आईपीएल  मैच के दौरान हेजल कीज को चीअर करते नजर आए थे. माना जा रहा है कि नच बलिए 8 के सीजन में दोनों थिरकते नजर आएंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hazel Keech, Yuvraj Singh, Hazel Yuvraj, Family Planning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com