44.5 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| एक रन मिल गया|
44.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन ले लिया|
44.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से दो रन ले लिया|
44.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
44.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ कट शॉट लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
43.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
43.5 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को पुश किया| एक रन हो गया|
43.4 ओवर (1 रन) अक्षर पटेल ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेला, एक रन मिला गया|
43.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
43.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
43.1 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद पर दीपक ने मिड ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिला|
43.1 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
42.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
42.5 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
42.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
42.3 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर अक्षर ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
अक्षर पटेल होंगे अगले बल्लेबाज़...
42.2 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! रोमारियो शेफर्ड के हाथ लगी पहली विकेट| संजू सैमसन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ फ्लिक शॉट लगाने गए| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और सीधा फ्रंट पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद लेग स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| ये अम्पायर्स कॉल था अगर अम्पायर ने नॉट आउट दिया होता तो बल्लेबाज़ अभी क्रीज़ पर होते| 252/5 भारत|
42.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
41.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर बॉल फील्डर के हाथ में गई| रन नहीं मिला|
41.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
41.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
41.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर दीपक ने एक रन लिया|
41.2 ओवर (0 रन) आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे दीपक| इसी बीच सील्स ने जड़ में तेज़ गति की गेंद डाली जिसको बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
41.1 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
40.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
40.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
40.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर संजू ने गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
40.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
40.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
40.1 ओवर (1 रन) आगे की गेंद पर संजू ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
44.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर दीपक ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|