विज्ञापन

Video: आउट होते ही गुस्से से आगबबूला हुए विराट कोहली, बॉलर की ओर से देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

Virat Kohli’s angry reaction Viral: कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 115 रन की साझेदारी की जिसने आरसीबी को टारगेट को करीब पहुंचा दिया. टीम ने अंत में 18.5 ओवर में 206 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया और 10 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई

Video: आउट होते ही गुस्से से आगबबूला हुए विराट कोहली, बॉलर की ओर से देखकर दिया ऐसा रिएक्शन
IPL 2026, Virat Kohli’s angry reaction Viral on inyternat

Virat Kohli's angry reaction after getting out:  आरसीबी और गुजरात के बीच मैच में आरसीबी को 5 विकेट से जीत मिली, विराट कोहली ने 81 रन की पारी खेली और टीम को  जीत दिलाने में सफल रहे. भले ही कोहली शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जिसने मैच को पलट दिया. बता दें कि कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 115 रन की साझेदारी की जिसने आरसीबी को टारगेट को करीब पहुंचा दिया. टीम ने अंत में 18.5 ओवर में 206 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया और 10 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई.  बता दें कि एक समय कोहली अपने 10वें टी-20 शतक के करीब थे लेकिन जेसन होल्डर की एक गेंद ने कोहली को धोखा दे दिया और वो प्लेडाउन हो गए.  

विराट कोहली आउट होने के बाद खुद पर नहीं रख पाए कंट्रोल

विराट कोहली RCB की पारी के स्टार रहे, उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए और अपनी पारी के दौरान बिल्कुल सही समय पर अपनी गति बढ़ाई, ऐसा लग रहा था कि वह टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा देंगे और शायद एक शतक भी बना लेंगे. लेकिन, जेसन होल्डर की धीमी गेंद कोहली के लिए घातक साबित हुई,  गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर सीधे उनके स्टंप्स पर जा लगी. आउट होने पर कोहली बेहद निराश और गुस्से में थे. RCB के डगआउट की ओर लौटते समय उन्हें खुद पर ही जोर-ज़ोर से चिल्लाते हुए देखा गया. यही नहीं पवेलियन  जाते समय कोहली पीछे मुड़कर गेंदबाज की ओर देखे जा रहे थे. विराट कोहली का यह एंग्री रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

एक जीवनदान भी मिला कोहली को 

विराट कोहली ने जब खाता भी नहीं खेाला था तब मोहम्मद सिराज की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच छोड़ दिया था. कोहली ने पिच के उछाल को बखूबी भांपते हुए प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा का आसानी से सामना किया. कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दबदबा बनाया और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

दूसरी ओर पडीक्कल भी उतने ही शानदार लय में थे. उन्होंने कर्नाटक के अपने साथी खिलाड़ी प्रसिद्ध की गेंदों पर दो छक्के जड़े और राशिद की गेंद पर भी एक छक्का लगाया. उन्होंने अपने सीनियर खिलाड़ी (कोहली) से 10 गेंदें कम खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया. देवदत्त को राशिद खान ने एक बेहतरीन गेंद पर आउट किया तो कोहली को जेसन होल्डर की एक उछाल भरी गेंद ने बोल्ड किया. 

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com