Sunil Gavaskar Dance: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान (India vs Pakistan) को 4 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान से मिली जीत ऐतिहासिक रही. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Kohli) का जलवा देखने को मिला और नाबाद 82 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में सफल रहे. बता दें कि जीत के साथ जहां सभी खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया तो वहीं भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar Dance) भी जीत की खुशी में डांस करते नजर आए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामन आया है जिसमें गावस्कर जीत की खुशी में उछल-उछल कर डांस करते नजर आए हैं. गावस्कर के साथ इरफान पठान और श्रीकांत भी जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये सभी दिग्गज भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे थे.
The celebration by Sunil Gavaskar is gold. pic.twitter.com/5RkFtEJ1nx
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 23, 2022
बता दें कि भारतीय टीम को आखिरी दो ओवरों में 31 रन की जरूरत थी. हारिस रऊफ के डाले 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाये जिससे आखिरी ओवर में लक्ष्य 16 रन का रह गया । पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या को मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया. दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक और तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन निकाले. चौथी गेंद नोबॉल रही जिस पर कोहली ने छक्का जड़ दिया. अब तीन गेंद में छह रन चाहिये थे. अगली गेंद वाइड रही जिसके बाद बाई के तीन रन बने लेकिन पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आखिरी गेंद पर एक रन लेकर आर अश्विन ने टीम को जीत दिलाई. इसके बाद पूरा स्टेडियम झूमने लगा. विराट के उनके द्वारा बनाए गए 82 रन की पारी बेस्ट पारी रही और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे.
IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को हराकर देशवासियों को दिया दिवाली का 'विराट' तोहफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं