विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2020

MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह ने Virat kohli को बनाया पहला और 100वां शिकार, OUT होने बाद हुए गुस्सा..देखें Video

IPL 2020 MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आरसीबी के खिलाफ मैच में आईपीएल करियर में 100 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया. बुमराह ने जैसे ही विराट कोहली को अपनी सटीक शॉर्ट गेंद पर कैच आउट कराया वैसे ही आईपीएल (IPL) में करियर में 100 विकेट लेने में सफल हो गए

MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह ने Virat kohli को बनाया पहला और 100वां शिकार, OUT होने बाद हुए गुस्सा..देखें Video
MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह ने Virat kohli को बनाया पहला और 100वां शिकार, OUT होने बाद हुए गुस्सा..देखें Video

IPL 2020 MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आरसीबी के खिलाफ मैच में आईपीएल करियर में 100 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया. बुमराह ने जैसे ही विराट कोहली को अपनी सटीक शॉर्ट गेंद पर कैच आउट कराया वैसे ही आईपीएल (IPL) में करियर में 100 विकेट लेने में सफल हो गए. आईपीएल के इस सीजन कते 48वें मैच में बुमराह ने कोहली को आउट कर इस मैच में पहला शिकार किया. मुंबई इंडियंस के कप्तान पोलार्ड ने बुमराह को सफलता दिलाने के लिए ही गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया था. आते ही बुमराह ने कोहली को फंसा कर बड़ा शॉट मारने पर मजबूर किया और सौरव तिवारी को कैच थमा बैठ. बुमराह ने आईपीएल के 100वें विकेट के तौर पर कोहली को आउट किया. इसके अलावा उन्होंने एक ऐसा कमाल भी किया है जो क्रिकेट के मैदान पर काफी कम देखने को मिलती है.

MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉ़र्ड बनाने वाले इकलौते भारतीय तेज गेंदबाज बने

दरअसल आईपीएल में बुमराह ने अपना पहला विकेट विराट कोहली को आउट करके ही लिया था. इस अनोखे संयोग की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. फैन्स बुमराह के इस कमाल को देखकर हैरान हैं. फैन्स लगातार ट्वीट कर अपनी राय सोशल मीडिया पर दे रहे हैं. बता दें जब बुमराह ने अपनी आसान गेंद पर कोहली को आउट किया तो आरसीबी कप्तान काफी नाखुश नजर आए और पवेलियन लौटते वक्त गुस्से का इजहार करते हुए दिखे.

आरसीबी (RCB) के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने देवदत्त पडीक्कल को छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग की शीर्ष दो टीमों के मुकाबले में विराट कोहली की टीम छह विकेट पर 164 रन ही बना सकी.

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई आरसीबी के लिये पडीक्कल ने 45 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाये.  उन्होंने पहले विकेट के लिये जोश फिलीप (33) के साथ 71 रन जोड़े. इसके बाद आरसीबी का मध्यक्रम चरमरा गया और मुंबई के गेंदबाजों ने दबाव बना लिया. बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लिये.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com