Virat Kohli vs Mitchell Starc in T20I: 'सुपर 8' चरण में भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला आज (24 जून) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ है. 'सेमी फाइनल' के लिहाज से कंगारू टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है. वहीं टीम इंडिया भी आज के मैच में बिल्कुल कोताही बरतने के मूड में नहीं है. ऐसे में क्रिकेट के पंडितों का मानना है कि आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है.
मैदान में जब आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी. उस दौरान सभी की निगाहें भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ऊपर टिकी रहेंगी. ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए गेम चेंजर हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
टूर्नामेंट में अबतक दोनों ही खिलाड़ी अपने रंग में रंगे हुए नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी खेलते हुए फॉर्म में लौटने का इशारा दिया है. वहीं स्टार्क को प्रेशर वाले बड़े मैचों का हीरो माना जाता है.
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जब ये खिलाड़ी आमने-सामने होंगे तो उनके बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. मैच से पहले बात करें टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के सामने उनका कैसा प्रदर्शन है, तो वो कुछ इस प्रकार है-
टी20 में विराट कोहली और मिचेल स्टार्क की भिड़ंत
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली और मिचेल स्टार्क की अबतक 7 पारियों में भिड़ंत हुई है. यहां किंग कोहली का पलड़ा मिचेल स्टार्क के खिलाफ भारी नजर आता है. कोहली ने स्टार्क के खिलाफ 185.10 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 11 चौके निकले हैं. खास बात यह कि स्टार्क अबतक टी20 क्रिकेट में विराट कोहली को एक बार भी आउट नहीं के सके हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत
कुल मैच हुए - 31
भारत को मिली जीत - 19
ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत - 11
बेनतीजा रहा - 1
टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत
कुल मैच हुए - 05
भारत को मिली जीत - 3
ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत - 2
यह भी पढ़ें- हार गया गया वेस्टइंडीज, लेकिन तूफानी गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, अब उसके आगे कोई नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं