Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore, IPL 2026: आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच नहीं है, बल्कि आज का मुकाबला भारतीय टीम के भविष्य और अपने आप को क्रिकेट की दुनिया में साबित कर चुके दो दिग्गजों के बीच है. ये दोनों खिलाड़ी हैं शुभमन गिल (Shubman Gill) और लाखों दिलों की जान विराट कोहली (Virat Kohli). गिल को भारतीय क्रिकेट में 'प्रिंस', जबकि कोहली को 'किंग' उपनाम से भी जाना जाता है. दोनों खिलाड़ियों ने फैंस के बीच यह उपलब्धि अपने बेहतरीन खेल के बदौलत हासिल की है.
42वें मुकाबले में गुजरात और बेंगलुरु हुई आमने-सामने
आईपीएल के 42वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौरान हर किसी की निगाहें शुभमन गिल और विराट कोहली के ऊपर ही टिकी रहेंगी. दोनों बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे हैं. अगर इनमें से जिसका बल्ला चला. उस टीम की जीत लगभग पक्की है.
19वें सीजन में गिल और कोहली का प्रदर्शन
बात करें जारी सीजन में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो गिल ने अपनी टीम की तरफ से अबतक कुल सात मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 47.14 की औसत से 330 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 148.64 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. जारी सीजन में गिल के बल्ले से तीन अर्धशतक देखने को मिले हैं.
वहीं विराट कोहली ने आरसीबी की तरफ से आठ मैच खेलते हुए आठ पारियों में 58.50 की औसत से 351 रन ठोके हैं. जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है. ये रन उन्होंने 162.50 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. ऑरेंज की रेस में टूर्नामेंट के 41 मैच बीत जाने के बाद कोहली पांचवें, जबकि गिल सातवें स्थान पर स्थित हैं.
यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly: पश्चिम बंगाल में चल रही है बदलाव की लहर? वोट देने के बाद सौरव गांगुली ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं