विज्ञापन
This Article is From May 03, 2023

Virat Kohli ने दिखाई दरियादिली, विरोधी कप्तान KL Rahul के साथ ऐसा कर जीता दिल

Virat Kohli KL Rahul: भले ही लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli-Gautam Gambhir) की लड़ाई टीम के मेंटॉर और युवा प्लेयर नवीन उल हक से हुई थी लेकिन लखनऊ के कप्तान के साथ कोहली का व्यवहार दिल जीतने वाला रहा है.

Virat Kohli ने दिखाई दरियादिली, विरोधी कप्तान KL Rahul के साथ ऐसा कर जीता दिल
विराट कोहली ने जीता दिल

Virat Kohli KL Rahul: भले ही लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli-Gautam Gambhir) की लड़ाई टीम के मेंटॉर और युवा प्लेयर नवीन उल हक से हुई थी लेकिन लखनऊ के कप्तान के साथ कोहली का व्यवहार दिल जीतने वाला रहा है. दरअसल, मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए राहुल  (KL Rahul) चोटिल हो गए थे, जिसके कारण पूरे मैच में वो फील्डिंग नहीं कर पाए और बाद में बल्लेबाजी के लिए भी आखिर में आए. जब मैच खत्म हुआ तो कोहली ने राहुल से बात की और उनके चोट को लेकर हाल-चाल पूछा, यही नहीं कोहली ने लखनऊ के कप्तान राहुल के जज्बे की तारीफ भी की और उनके पीठ को ठोकते हुए भी नजर आए. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है. फैन्स कोहली के इस व्यवहार की तारीफ भी कर  रहे हैं. 

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान जांघ में गंभीर चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गये हैं. राहुल के अलावा टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) के कंधे की स्थिति भी गंभीर है और वह भी इस आईपीएल (IPL) से बाहर हो गए हैं.

समझा जाता है कि बीसीसीआई (BCCI) की खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम के लिए सीनियर बल्लेबाज एवं विकेटकीपर राहुल को लंदन में सात से 11 जून तक होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए तैयार करना मुश्किल होगा. (भाषा के साथ)

--- ये भी पढ़ें ---

* विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच सुलह करवाएंगे रवि शास्त्री? दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई नोकझोंक पर कही ये बात
* यह "इन-साइड स्टोरी" है गौतम-विराट "टसल" के पीछे, पिछले ये 3 बड़े विवाद भी निभा रहे भूमिका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannaur Lokesh Rahul, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com