विज्ञापन

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म, अब विराट-रोहित कब खेलेंगे? किस टीम के खिलाफ दिखेंगे एक्शन में

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म हो गया है. अब भारतीय टीम टी-20 सीरीज खेलेगी. टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं, अब कोहली और रोहित इस महीने अब मैदान पर नहीं दिखेंगे.

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म, अब विराट-रोहित कब खेलेंगे? किस टीम के खिलाफ दिखेंगे एक्शन में
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कब खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा?

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज  को भारतीय टीम 2-1 से जीतने में सफल रही. आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम टी-20 सीरीज खेलने वाली है. टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को होगा. इसका मतलब ये है कि भारतीय फैन्स अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. लेकिन टी20 सीरीज के बाद भारतीय फैन्स कोसुकून मिलेगा.  क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20  सीरीज खेलेगी, इस वनडे सीरीज में फैन्स विराट कोहली और रोहित शर्मा को फिर से खेलते हुए देख सकेंगे. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे  होम सीरीज के तीन मैचों में, रोहित ने मेजबान टीम के लिए 32, 101 और 92 रन बनाए, जबकि कोहली ने 139*, 29 रन बनाए और एक बार 'गोल्डन डक' का भी शिकार हुए. दोनों ने घरेलू दर्शकों के सामने अपनी बैटिंग से प्रभावित किया, लेकिन अगले महीने वे खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि अगले 30 दिनों में भारत कोई और वनडे मैच नहीं खेल रहा है.  भारत के ये दो पूर्व कप्तान, अब तक के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाज़ों में से हैं, उन्हें अगली बार न्यूजीलैंड सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा. 

भारत इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां भारतीय टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.  न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को 5 टी-20 और दो टेस्ट मैच भी भारतीय टीम खेलेगा.  यह दौरा 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की T20I सीरीज के साथ शुरू होगा, जिसके बाद दोनों टीमें पांच वनडे  मैचों में आमने-सामने होंगी. चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टीम का ऐलान अभी तक नहीं किया है, लेकिन दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम के लिए हालिया प्रदर्शन के बाद इन दोनों का वनडे टीम में चुना जाना तय है. 

रोहित, इस समय आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं, हिट मैन ने अबतक न्यूजीलैंड में 14 वनडे मैच खेले हैं और 13 पारियों में 437 रन बनाए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड में अभी तक कोई वनडे शतक नहीं लगाया है, लेकिन चार अर्धशतक जरूर जड़े हैं. वहीं दूसरी ओर कोहली ने न्यूजीलैंड में 13 वनडे मैचों में 596 रन बनाए हैं और उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं. 

न्यूजीलैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड में (वनडे)रोहित शर्माविराट कोहली
मैच1413
पारी1313
रन437596
   औसत    36.4149.66
स्ट्राइक रेट72.9591.41
बेस्ट स्कोर87123
100/50    0/41/4
4/628/1855/10

यह भी पढ़ें | सचिन नंबर-2, रोहित नंबर 1, गेल को झटका, वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने वाले बैटर्स

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज से तीसरा वनडे हारने के बाद गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन, बोले- यह सीरीज ...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com