विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2017

विराट कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर, शिखर धवन टॉप-10 में शामिल

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 81 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 76 रन बनाकर डिविलियर्स और वॉर्नर को पछाड़कर फिर से टॉप रैंकिंग हासिल की.

विराट कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर, शिखर धवन टॉप-10 में शामिल
विराट कोहली की फाइल तस्वीर
  • रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी क्रमश: 13वें और 14वें स्थान पर हैं
  • गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार 13 पायदान चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए
  • ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले स्थान पर हैं
लंदन: चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण के आखिरी मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 81 नाबाद और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 76 रन बनाकर कोहली ने एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर को पछाड़कर फिर से टॉप रैंकिंग हासिल की. टूर्नामेंट से पहले वह दक्षिण अफ्रीका के डिविलियर्स से 22 और ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर से 19 अंक पीछे थे.

शिखर धवन ने एक बार फिर शीर्ष 10 में वापसी की है. वह पांच पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक-एक पायदान खिसककर क्रमश: 13वें और 14वें स्थान पर हैं, जबकि युवराज सिंह छह पायदान चढ़कर 88वें स्थान पर हैं.

गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार 13 पायदान चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए. उमेश यादव दो पायदान चढ़कर 41वें स्थान पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 43वें स्थान पर हैं. स्पिनरों में आर. अश्विन दो पायदान खिसककर 20वें और रवींद्र जडेजा तीन पायदान नीचे 29वें स्थान पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड करियर में पहली बार गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं. ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले स्थान पर हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, ICC Ranking, Shikhar Dhawan, Yuvraj Singh, Rohit Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com