आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (GT) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पूर्व आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं. iplt20 की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'मुझे नाम से अब बहुत कम लोग बोलते हैं रजत. अब सीधे कैप्टन ही बोलते हैं, जो सुनकर अच्छा लगता है.'
यही नहीं बातचीत के दौरान रजत ने ये भी बताया कि पिछली बार अपना बाल भी उन्होंने यहीं पर कटवाया था. उन्होंने कहा, 'पिछली बार मैंने हेयरकट यहीं पर करवाया था. मुझे मन कर रहा था कि इस बार कुछ अलग करूं. मुझे थोड़े बदलाव के साथ आना अच्छा लगता है. यही सब बातें सोचकर मैंने थोड़ा लुक चेंज किया है.'
रजत का कहना है कि बल्लेबाजी के दौरान वह मौके की नजाकत को देखते हुए बल्लेबाजी करते हैं. मैदान में जाते ही उन्हें छक्के चौके लगाने हैं. यह बात ड्रेसिंग रूम से सोचकर नहीं आते हैं. उनका कहना है जैसी वह गेंद देखते हैं. बस उसी हिसाब से शॉट लगाते हैं.
RCB vs GT हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक का आमने-सामने का रिकॉर्ड बराबरी का रहा है. अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में, दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच जीते हैं. उनकी पहली भिड़ंत 30 अप्रैल 2022 को हुई थी, जिसे गुजरात टाइटंस ने जीता था. 2 अप्रैल 2025 को हुए सबसे हालिया मुकाबले में भी उन्हीं की जीत हुई थी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:
गुजरात टाइटंस संभावित 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आर साई किशोर.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड और रसिख सलाम डार.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 में किसकी चमक से चमक रहे हैं जेवियर बार्टलेट? भारतीय स्टार का फैन हुआ ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं