विज्ञापन

NEET-UG 2026 बायोलॉजी पेपर लीक मामले की मास्टरमाइंड बॉटनी टीचर गिरफ्तार, जानिए कैसे अरेंज किए प्रश्न-पत्र

इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिलियानगर से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 5 आरोपियों को पहले ही अदालत में पेश किया जा चुका है और आगे पूछताछ के लिए 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

NEET-UG 2026 बायोलॉजी पेपर लीक मामले की मास्टरमाइंड बॉटनी टीचर गिरफ्तार, जानिए कैसे अरेंज किए प्रश्न-पत्र
पेपर लीक के कारण नीट यूजी की दोबारा परीक्षा अब 21 जून को होगी.
  • CBI ने पुणे से NEET-UG 2026 परीक्षा के बायोलॉजी प्रश्न पत्र लीक करने वाली वरिष्ठ बॉटनी टीचर को गिरफ्तार किया.
  • मनीषा मंधारे NTA की विशेषज्ञ नियुक्ति में थीं और बॉटनी एवं जूलॉजी के प्रश्न पत्रों तक उनकी पहुंच थी.
  • आरोपी ने पुणे में विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कर छात्रों को वास्तविक प्रश्नों की जानकारी दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

सीबीआई ने NEET-UG 2026 परीक्षा के बायोलॉजी के प्रश्न पत्रों के लीक होने के एक और मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है. इस आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे के रूप में हुई. सीबीआई ने गहन पूछताछ के बाद उन्हें दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया. वह NEET UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं और NTA द्वारा विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त की गई थीं. बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों तक उनकी पूरी पहुंच थी.

कैसे अरेंज किए प्रश्न-पत्र

अप्रैल 2026 के दौरान उन्होंने पुणे की मनीषा वागमारे (जिन्हें 14-05-26 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है) के माध्यम से NEET परीक्षा के संभावित उम्मीदवारों से संपर्क किया और अपने पुणे स्थित आवास पर इन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं. इन कक्षाओं के दौरान उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी विषयों के विभिन्न प्रश्नों को समझाया और छात्रों को उन्हें अपनी नोटबुक में लिखने और पाठ्यपुस्तकों में चिह्नित करने के लिए कहा. इनमें से अधिकांश प्रश्न 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र से मेल खाते थे.

12 मई को दर्ज हुआ था केस

पिछले 24 घंटों में, सीबीआई ने देश भर में 6 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए. जब्त की गई वस्तुओं का विस्तृत विश्लेषण जारी है. उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने NEET-UG 2026 परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक के संबंध में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर 12 मई 2026 को यह मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होने के तुरंत बाद, विशेष टीमें गठित की गईं और देश भर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाए गए तथा कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

कितने अब तक हुए गिरफ्तार

इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिलियानगर से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 5 आरोपियों को पहले ही अदालत में पेश किया जा चुका है और आगे पूछताछ के लिए 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. कल गिरफ्तार किए गए अन्य 2 आरोपियों को पुणे की अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड के बाद दिल्ली भेज दिया गया. उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जा रहा है. 

अभी और सकती है गिरफ्तारी

विशेष टीमों द्वारा जांच जारी है और अब तक की जांच में केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न पत्रों के लीक होने के असली स्रोत के साथ-साथ उन बिचौलियों का भी पता चला है जो उन छात्रों को जुटाने में शामिल थे, जिन्होंने NEET UG-2026 परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को पढ़ाने और उन पर चर्चा करने के लिए विशेष कोचिंग कक्षाओं में लाखों रुपये का भुगतान किया था.

ये भी पढ़ें-

NEET Case: मांगीलाल के बेटे विकास को लेकर मेडिकल कॉलेज से चौंकाने वाले कई खुलासे, 4 महीने था कॉलेज से गायब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com