विज्ञापन

परिवार में तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार मिलेंगे, आंध्र प्रदेश सरकार का ऐलान

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार प्रदेशवासियों के लिए नई स्कीम लेकर आई है. सरकार अब तीसरे बच्चे पर 30000 और चौथा बच्चा होने पर 40000 रुपये देगी.

परिवार में तीसरे बच्चे के जन्म  पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार मिलेंगे, आंध्र प्रदेश सरकार का ऐलान
andhra government cash incentive
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है
  • चौथे बच्चे के जन्म पर परिवार को चालीस हजार रुपये की मदद राशि प्रदान की जाएगी जो तुरंत दी जाएगी
  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताते हुए बच्चों को देश की संपत्ति बताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार प्रदेशवासियों के लिए नई स्कीम लेकर आई है. सरकार अब तीसरे बच्चे पर 30000 और चौथा बच्चा होने पर 40000 रुपये देगी. इससे पहले दूसरा बच्चा होना पर 25000 कैश देने की भी बात की थी. हालांकि अभी इसपर कुछ खुलकर कुछ नहीं कहा गया है. 

घटती जनसंख्या पर जताई चिंता

नरसन्नापेटा में ‘स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र' कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि देश की संपत्ति माना जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने जनसंख्या बढ़ाने को प्रोत्साहित करने के लिए नई घोषणा करते हुए कहा कि तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30,000 रुपये दिए जाएंगे,चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

मैंने इस बारे में कई बार सोचा- सीएम

उन्होंने कहा,“मैंने इस बारे में कई बार सोचा है.पहले मैंने परिवार नियोजन की दिशा में काम किया था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है. अब बच्चे हमारी संपत्ति हैं, और हमें उनके भविष्य के लिए काम करना होगा.इसी सोच के साथ मैंने यह नया फैसला लिया है.तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये तुरंत दिए जाएंगे.”

यह भी पढ़ें- फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका', बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com