विज्ञापन

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी अपनी 'ऑल-टाइम RCB प्लेइंग 11', सितारों से सजी टीम में इन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli Picks All Time IPL Playing 11: कोहली ने अपनी टीम की शुरुआत के लिए खुद के साथ 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल को चुना है.

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी अपनी 'ऑल-टाइम RCB प्लेइंग 11', सितारों से सजी टीम में इन खिलाड़ियों को दी जगह
Virat Kohli Picks All Time IPL Playing 11:

Virat Kohli Picks All Time IPL Playing 11: IPL 2026 के आगाज 28 मार्च से होने वाला है, RCB टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा तो वहीं ट्रॉफी को बचाना भी एक बड़ा चैलेंज होगा, 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए रजत पाटीदार की कप्तान में टीम ने फैंस को बड़ी खुशी दी, अब एक बार फिर आरसीबी टीम उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी, RCB अपना पहला मुकाबला हैदराबाद के साथ 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जायेगा. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Picks All-Time IPL Playing 11) ने अपनी सर्वकालिक आरसीबी प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. कोहली की इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाजों से लेकर घातक गेंदबाजों तक, फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे बड़े नामों को शामिल किया गया है.

कोहली ने अपनी टीम की शुरुआत के लिए खुद के साथ 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल को चुना है. मध्यक्रम की जिम्मेदारी उन्होंने अपने सबसे भरोसेमंद साथी एबी डिविलियर्स को सौंपी है. टीम में तकनीकी रूप से मजबूत केएल राहुल और युवा सनसनी रजत पाटीदार को भी जगह मिली है.

फिनिशर और विकेटकीपर

विकेटकीपिंग और फिनिशिंग की भूमिका के लिए कोहली ने अनुभवी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) पर भरोसा जताया है. कार्तिक ने पिछले कुछ सीजन में RCB के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं.

गेंदबाजी आक्रमण में रफ्तार और फिरकी का मेल

कोहली की इस ड्रीम टीम का गेंदबाजी विभाग काफी संतुलित नजर आ रहा है. स्पिन विभाग की कमान भारत के दिग्गज अनिल कुंबले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल के हाथों में है. वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में शुमार मिशेल स्टार्क और डेल स्टेन को शामिल किया गया है. 'डेथ ओवर स्पेशलिस्ट' के रूप में हर्षल पटेल को भी इस खास एकादश में जगह मिली है.

विराट कोहली की ऑल-टाइम RCB प्लेइंग 11:

क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिशेल स्टार्क, डेल स्टेन और युजवेंद्र चहल.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com