विराट कोहली को आईपीएल 2018 के दौरान गर्दन में चोट लगी थी
- कहा, फिटनेस हासिल करने का पूरा प्रयास कर रहा हूं
- चोट के कारण काउंटी क्रिकेट में नहीं खेल पाएंगे विराट
- जुलाई माह से प्रारंभ होना है भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गर्दन की चोट ने इंग्लैंड दौरे के पहले क्रिकेटप्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है. विराट को आईपीएल 2018 के दौरान यह चोट लगी थी. बहरहाल, विराट ने ट्विटर पर अपलोड वीडियो मैसेज के जरिये अपने फैंस को चोट के बारे में अपडेट किया है. उन्होंने कहा है, 'हाय दोस्तो...कड़ी मेहनत और रिहैबिलिटेशन जारी है. मैं अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहा हूं. वह कर रहा हूं जिसके लिए मुझे इस समय इजाजत दी गई है.' गौरतलब है कि इस चोट के कारण विराट की इंग्लैंड दौरे के पहले काउंटी टीम सरे के लिए खेलने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी. विराट चाहते थे कि टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के पहले वे काउंटी क्रिकेट खेलें ताकि वे इंग्लैंड के मौसम और वहां के विकेट के मिजाज से अभ्यस्त हो सकें. भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा जुलाई में प्रारंभ होना है.
वीडियो: पुजारा ने बताया, धोनी और विराट में यह बात है कॉमन विराट का 15 जून को फिटनेस टेस्ट होगा और उम्मीद है कि वे भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरू में टेस्ट मैच खेलना है. इस टेस्ट में विराट नहीं खेलेंगे. विराट की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में विराट खेलेंगे या नहीं.
मैसेज में विराट ने प्रशंसकों को खुद को फिट रखने के वर्कआउट करते रहने का आग्रह किया है.उन्होंने कहा, 'कड़ी मेहनत जारी रखिए. कड़ी मेहनत ही अपने आपको फिट रखने का एकमात्र रास्ता है. आपका दिन शुभ हो, चीयर्स.' गौरतलब है कि विराट के काउंटी क्रिकेट में खेलने का इंग्लैंड के क्रिकेटप्रेमी भी बेताबी से इंतजार कर रहे थे. वे भारत की इस 'रन मशीन' को इंग्लैंड दौरे से पहले अपने यहां खेलते हुए देखना चाहते थे. विराट को पिछले इंग्लैंड दौरे में बल्लेबाजी के दौरान काफी संघर्ष करना पड़ा था.Hard work always pays off pic.twitter.com/NmhPOmhS2f
— Virat Kohli (@imVkohli) May 29, 2018
वीडियो: पुजारा ने बताया, धोनी और विराट में यह बात है कॉमन विराट का 15 जून को फिटनेस टेस्ट होगा और उम्मीद है कि वे भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरू में टेस्ट मैच खेलना है. इस टेस्ट में विराट नहीं खेलेंगे. विराट की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में विराट खेलेंगे या नहीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Virat Kohli, Video Message, Injury Update