विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

नर्वस नाइंटीज़ के शिकार हुए विराट कोहली, रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटने का इंतजार और बढ़ा

कप्तान कोहली 8 रन से अपने 31वें शतक से चूक गए और रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटने से बच गया.

Also Read in
नर्वस नाइंटीज़ के शिकार हुए विराट कोहली, रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटने का इंतजार और बढ़ा
कोहली वनडे में पांचवी बार नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए हैं...
  • कोहली 8 रन से अपने 31वें शतक से चूक गए
  • वनडे में सचिन तेंदुलकर के नाम 49 शतक हैं
  • कोहली और पॉन्टिंग 30-30 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं
कोलकाता: कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे में विराट कोहली के सामने मौक़ा था रिकी पॉन्टिंग से आगे निकलने का लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कप्तान कोहली 8 रन से अपने 31वें शतक से चूक गए. इसी के साथ रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटने से बच गया. कोहली ने 107 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 92 रन बनाए. वनडे में सचिन तेंदुलकर के नाम 49 शतक हैं जबकि कोहली और पॉन्टिंग 30-30 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. कोहली पांचवी बार नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए हैं.

2010 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ़ 91
2011 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 94
2013 में ही वाइज़ैक में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ 99
2016 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वे 91 रन पर आउट हो गए थे.
और यहां कोलकाता में वे 92 रन पर पैवेलियन लौट गए.


इसी साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में वे 96 रन पर नॉट आउट रहे थे। कोहली से जुड़ा एक और दिलचस्प आंकड़ा है. वे 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं. पिछले 5 बार शून्य पर आउट होने के बाद अगले मैच में उनका स्कोर रहा है 86 123 40 76* और 92. ज़ाहिर है शून्य के बाद उनकी कोशिश शतकीय पारी खेलने की होती है.

यह भी पढ़ें: कोहली ने रिव्‍यू फेल होने पर ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ का यूं उड़ाया मजाक, देखें...

इस साल कोहली ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे. 3 टेस्ट में वे कुल 46 रन बना पाए थे और इस सीरीज़ के पहले वनडे में वे खाता नहीं खोल पाए थे.

VIDEO : विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 15 हज़ार रन

इस साल कप्तानी संभालने के बाद कोहली वनडे में 1000 से ज़्यादा रन बना चुके हैं. इस साल हजार का आंकड़ा छूने वाले वे इकलौते क्रिकेटर भी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com