विज्ञापन

IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली के निशाने पर 'हिटमैन' का महारिकॉर्ड, सचिन को भी छोड़ सकते हैं पीछे

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए उतरेगी तो विराट कोहली की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी. किंग कोहली सिर्फ 40 रन बनाते ही रिकी पोंटिंग और केन विलियमसन को पीछे छोड़ देंगे.

IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली के निशाने पर 'हिटमैन' का महारिकॉर्ड, सचिन को भी छोड़ सकते हैं पीछे
विराट कोहली
IANS

England vs India, 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच आज, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी. भारत ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था. आज के मुकाबले में विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. किंग कोहली सिर्फ 40 रन बनाते ही रिकी पोंटिंग और केन विलियमसन को पीछे छोड़ देंगे. इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों विदेशी बल्लेबाजों की लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा टॉप पर है. अगर विराट 86 रन बना देते हैं तो वह रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में अब तक 28 पारियों में 62.56 की औसत से 1,439 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में नंबर दो पर केन विलियमसन हैं, जिन्होंने 1,393 रन बनाए हैं, जबकि रिकी पोंटिंग 38 मैचों की 37 पारियों में 1,387 रन बनाकर तीसरने नंबर पर हैं.

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं, उन्होंने 28 मैचों में 1439 रन बनाए हैं.
  • केन विलियमसन: 24 मैचों में 1393 रन के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं.
  • रिकी पोंटिंग: इंग्लैंड में 38 मैचों में 1387 रन बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया है.
  • विराट कोहली: 34 मैचों में 1354 रन के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं.
  • विवियन रिचर्ड्स: 31 मैचों में 1345 रन बनाकर पांचवां स्थान हासिल किया.
  • राहुल द्रविड़: इंग्लैंड में 32 मैचों में 1238 रन बनाकर छठे स्थान पर हैं.

कोहली बन जाएंगे ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कोहली के निशाने पर कुछ और बड़े रिकॉर्ड्स होंगे.विराट खास मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं. दरअसल, विराट ने अब तक भारत के लिए 312 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने खेली 300 पारियों में 58.51 की औसत से 14,802 रन बनाए हैं.

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर 198 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह 50 ओवर के फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर लेंगे. इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने वाले कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व के महज दूसरे बल्लेबाज बनेंगे. कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर में 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं.

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 359 पारियां खेली थीं. हालांकि, विराट के पास इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा. कोहली अगर इस सीरीज में 198 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सचिन ने यह उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी.

टीम इंडिया स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.

इंग्लैंड स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद.

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG 2nd ODI today match timing: आज कितने बजे शुरू होगा दूसरा वनडे, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Cricket, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com