Suryakumar Yadav With Rinku Singh. तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मंगलवार को आईपीएल 2026 के लिए विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया.यह फैसला फ्रेंचाइजी की दीर्घकालिक नेतृत्व रणनीति की ओर संकेत करता है. वहीं, रिंकू के उपकप्तान बनने पर सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन सामने आया है. सूर्या ने KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह के सामने कैप उतार कर उनके सम्मान में सर झुकाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दूसरी ओर सूर्या से ऐसा सम्मान पाकर रिंकू मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
सूर्या ने कहा रिंकू सिँह के लिए :- उपकप्तान, भाई उपकप्तान
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 28, 2026
KKR के उपकप्तान, सूर्या कुमार कैप उतार कर सम्मान सर झुकाया,
RINKU SINGH कों सम्मान दिया, और कहा में तह दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हुँ ❤️🙏🏾 pic.twitter.com/Mnu5o6I7nr
बता दें कि रिंकू सिंह का आईपीएल सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदे जाने से लेकर आईपीएल 2025 से पहले 13 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाने तक उनका कद लगातार बढ़ा है. अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ने की उनकी ऐतिहासिक पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और भारतीय टीम में जगह भी दिलाई.
रहाणे कप्तान
केकेआर की टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले अपने पहले मुकाबले के लिए बुधवार को मुंबई रवाना होगी।37 साल के रहाणे पिछले सत्र में 390 रन के साथ टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके बावजूद केकेआर केवल पांच जीत के साथ आठवें स्थान पर रही, जो 2009 के बाद उसका सबसे खराब प्रदर्शन था. रहाणे आधुनिक टी20 के अनुरूप बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज नहीं माने जाते, लेकिन रिंकू को उपकप्तान बनाए जाने से यह संकेत मिलता है कि टीम भविष्य के नेतृत्व की स्पष्ट योजना पर काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026, MS Dhoni: फैन्स को झटका, चोट के कारण धोनी पहले दो हफ़्तों के लिए हो सकते हैं टीम से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं