- राजस्थान ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
- जीत से खुश धनश्री वर्मा ने डांस वीडियो शेयर किया
- रविवार को GT vs RR के बीच होगा फाइनल मैच
राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रावर को आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर (IPL Qualifers 2) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच (RCB vs RR) में संजु सैमसन की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. आरआर ने 14 साल बाद फाइनल में प्रवेश किया है. इससे पहले साल 2008 में राजस्थान फाइनल पहुंची थी, जहां उसे खिताबी जीत हासिल हुई थी. एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए आरआर को फाइनल (IPL 2022 Final) के महामुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराना होगा. इस पूरे सीजन राजस्थान रॉयल्स ने बतौर टीम कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम अपना यहीं फॉर्म रविवार को होने वाले मैच में भी जारी रखना चाहेगी.
लेकिन फिलहाल पूरी टीम के पास जश्न मनाने का शानदार मौका है. स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा राजस्थान रॉयल्स और युजी सपोर्ट करने के लिए उनके हर मैच में स्टेडियम में मौजूद रहती है. इस शानदार जीत के साथ फाइनल में जाने की खुशी जाहिर करते हुए धनश्री (Dhanashree Verma) ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: 'शेन वार्न के लिए IPL खिताब जीतना चाहते हैं रॉयल्स', फाइनल में पहुंचने पर सैमसन ने कही बड़ी बात
इस वीडियो में मिसेस चहल पिंक टॉप के साथ "जिगल जिगल" वाले ट्रेंडी गाने पर डांस कर रही है. धनश्री ने ये वीडियो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच जीतने के बाद बनाया है. इसी स्टेडियम में फाइनल का मैच भी खेला जाना है.
पोस्ट के साथ कैप्शन में धनश्री ने लिखा, "जिगलिंग टू द फाइनल्स"
दूसरे क्वालिफायर जैसे नॉकआउट मुकाबले में राजस्थान ने गजब की क्रिकेट खेली. पहली पारी में बैंगलोर को 157/8 के छोटे से स्कोर पर रोकने के बाद, सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 106 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम के लिए जीत को थाली में परोस दिया. जबकि पूरे सीजन के दौरान युजवेंद्र चहल ने भी टीम को यहां तक लाने में बड़ी भूमिका निभाई है. सीजन में ज्यादातर समय पर्पल कैप यूजी के पास ही रही है.
यह भी पढ़ें: IPL में जोस बटलर ने दोहराया इतिहास, केवल दूसरी बार हुआ ऐसा कमाल
आईपीएल 2022 के खिताब के लिए राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस फाइनल में रविवार को आमने-सामने होंगी. खिताबी मुकाबला शाम 8 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं