- जोस बटलर ने शतक ठोककर राजस्थान को दिलाई जीत
- बटलर ने की कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी
- सीजन में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में की कोहली की बराबरी
IPL 2022 Qualifier 2 RR vs RCB: बेंगलोर के खिलाफ क्वालीफायर 2 में जोस बटलर (Jos Buttler) ने इतिहास दोहरा दिया. जोस बटलर (Jos Buttler) ने 106 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और फाइनल में पहुंचा दिया. दूसरी बार राजस्थान की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. आखिरी बार राजस्थान 2008 में शेन वार्न की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी और खिताब जीतने में सफल रही थी. अब 29 मई को राजस्थान के पास वार्न को खिताब जीतकर श्रद्धांजलि देने का सुनहरा मौका होगा. मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले खेलते हुए 157 रन बनाए थे जिसके बाद बटलर ने शतकीय पारी खेलकर राजस्थान को 7 विकेट से जीत दिला दी.
IPL खिताब जीतने का सपना टूटा लेकिन कोहली के 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' ने फैन्स का दिल जीत लिया- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बत दें कि इस सीजन बटलर ने यह चौथा शतक जमाया और विराट कोहली (Jos Buttler equal Virat Kohli Record) के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक जमाने का का रिकॉर्ड कोहली के नाम था. साल 2016 में कोहली ने एक आईपीएल सीजन में 4 शतक लगाए थे, अब बटलर ने विराट के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बटलर के भी 4 शतक हो गए हैं.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
यह आईपीएल के इतिहास में केवल दूसरी बार हुआ है जब एक सीजन में किसी बल्लेबाज ने 4 शतक लगाए हैं. कोहली के बाद बटलर केवल दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 4 शतक लगाया है. अब जोस के बाद फाइनल में कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. इसके अलावा इस सीजन अब बटलर ने 16 मैच में 848 रन बना लिए हैं. यानि जोस एक आईपएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 2016 के सीजन में 973 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जिनके नाम 848 रन एक सीजन में बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
RR vs RCB, Qualifier 2: नाकामी के बीच विराट ने हासिल की ये दो चीजें, हालांकि एक अनचाही बात
इसके साथ-साथ टी-20 क्रिकेट में जोस बटलर ने 350 छक्के पूरे कर लिए हैं. टी-20 में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बनने का कमाल कर दिखाया है. एलेक्स हेल्स और मॉर्गेन टी-20 में 350 से ज्यादा छक्का लगा चुके हैं.
लक्ष्य पीछा करते हुए बटलर का शतक आईपीएल प्लेऑफ मैच में केवल दूसरा
लक्ष्य पीछा करते हुए बटलर का शतक आईपीएल प्लेऑफ मैच में केवल दूसरा है. शेन वॉटसन ने साल 2018 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 117 रन बनाए थे. बता दें कि बटलर के लगाया गया सेंचुरी आईपीएल प्लेऑफ़ मैच में लगाया गया बल्लेबाजों द्वारा केवल छठा शतक है और राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं