Washington Sundar on Vaibhav Suryavanshi; IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपने तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान करते नजर आए हैं. इस सीजन में वैभव के बस हैदराबाद के खिलाफ पारी को छोड़ दें तो उन्हें अपने सर ऑरेंज कैप भी एक बार डाल लिया है. अब वैभव कोलकाता के खिलाफ अगामी मैच में अपनी उसी तूफानी अंदाज में वापसी करने को बेताब होंगे. वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के स्टार वाशिंगटन सुंदर से एक इंटरव्यू के दौरान वैभव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी. जब सुंदर से पूछा गया कि जैसे वो टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने तो क्या उन्हें लगता है कि वैभव उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं? यानी क्या वो जल्द ही अपनी टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू कर सकती है?
इसके जवाब में सुंदर ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी एक असाधारण और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिनकी खेल के प्रति समझ उन्हें भविष्य का सितारा बनाती है. जिस तरह से वे मैदान पर अपनी स्किल्स के साथ चतुराई दिखाते हैं, वह वास्तव में सराहनीय है. अपनी इसी सूझ-बूझ और 'स्मार्ट गेम' की वजह से वे अपने आसपास के लोगों और क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित कर रहे हैं.
IPL 2026 में अब तक का तूफानी सफर
महज 15 साल की उम्र में वैभव ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अविश्वसनीय है. उन्होंने अपनी आक्रामक शैली से सबको प्रभावित किया है. उनके बल्ले से अब तक 18 चौके और 18 गगनचुंबी छक्के निकल चुके हैं. बुमराह की यॉर्कर हो या हेजलवुड की बाउंसर, वैभव ने बिना डरे इन महान गेंदबाजों के खिलाफ 'Wonder Kid' होने का प्रमाण दिया है. राजस्थान का अगला मुकाबला 19 तारीख को कोलकाता के खिलाफ मैच है, जहां वह अपनी 'गोल्डन डक' की कसर पूरी कर एक बार फिर रनों का पहाड़ खड़ा करना चाहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं