Vaibhav Suryavvanshi vs Mitchell Starc, RR vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक ऐसी टक्कर होने जा रही है, जिसका इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी को है. वैभव सूर्यवंशी के सामने होंगे दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में शुमार मिचेल स्टार्क. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टार्क चोट से उबरने के बाद इस सीजन का अपना पहला मैच खेलेंगे. क्रिकेट गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि क्या वैभव अपनी पुरानी रीत दोहराते हुए स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उनका स्वागत करेंगे? वैभव ने इस पूरे सीजन में पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाकर गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा किया है.
The wait ends here ⏱️🔥 pic.twitter.com/ZrsFCiJzUM
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 30, 2026
That hairstyle adjustment by Vaibhav Suryavanshi right after smashing a 36-ball hundred. 🥶👌
— AK 45 (@ImRo45_Club) April 25, 2026
Bro casually said: “Too easy for me.” 😭
AURA TRULY PEAKED HERE. 💥pic.twitter.com/FWfKcOfpwM
"नहीं, मुझे लगता है कि आपको मिशेल स्टार्क को इसका श्रेय देना होगा. वह ज़्यादा बेहतर तैयारी के साथ आएंगे. वह जसप्रीत बुमराह जैसे नहीं होंगे," वेस्ट इंडीज़ के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने ESPNCricinfo पर कहा. हालांकि, उनके इस कमेंट से सूर्यवंशी के और ज़्यादा जोश में आने की उम्मीद है, क्योंकि 15 साल का यह खिलाड़ी इसे किसी फैसले से ज़्यादा एक चुनौती के तौर पर लेगा. सूर्यवंशी ने IPL के मौजूदा सीज़न में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जोश हेज़लवुड जैसे कुछ टॉप-क्लास गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है.
"मुझे लगता है कि उनकी मानसिक बनावट इतनी मजबूत है कि वह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर सकते हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह का सामना किया. तकनीकी तौर पर, उनका बैट स्विंग काफ़ी अनोखा है, जो ज़्यादातर बेसबॉल के स्विंग जैसा लगता है," ESPNcricinfo के एक्सपर्ट बिशप ने मीडिया से कहा. बिशप ने कहा कि सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में कोई साफ कमजोरी नजर नहीं आती, जिसकी वजह से अनुभवी गेंदबाजों को इस 15 साल के खिलाड़ी के खिलाफ जल्दबाजी में दूसरे प्लान सोचने पड़ते हैं.
"यह देख पाना बहुत मुश्किल है कि उनकी असल कमज़ोरी क्या है, क्योंकि 'बैक ऑफ़ अ लेंथ' गेंदें उनके खिलाफ काम कर चुकी हैं, जैसे कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ. लेकिन अगर आप वह 'बैक ऑफ अ लेंथ' गेंद सही जगह नहीं डालते, जिस पर वह पुल करते हैं और गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगती है, तो वही गेंदें बाउंड्री के पार चली जाती हैं.
"इसलिए, मुझे लगता है कि तकनीकी तौर पर वह बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं. इस टूर्नामेंट में कई वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज उनके खिलाफ प्लान A, प्लान B, प्लान C, प्लान E, F और G आजमा रहे हैं और यह एक अच्छा संकेत है कि खेल के ये सभी दिग्गज खिलाड़ी उनके खिलाफ कई तरह के प्लान आजमाने पर मजबूर हो रहे हैं, जैसा कि पिछले मैच में उन्होंने उनके खिलाफ लगातार यॉर्कर गेंदें डालने की कोशिश की थी. इसलिए मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं," उन्होंने आगे कहा.
वैभव सूर्यवंशी का दबदबा इस सीजन में सिर चढ़कर बोल रहा है. वे जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ चुके हैं. फिलहाल 9 मैचों में 238.10 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाकर वे ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं. आज उनके पास अभिषेक शर्मा के एक सीजन में सर्वाधिक 42 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी सुनहरा मौका है, जिससे वे महज 6 छक्के दूर हैं. यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स को हर मैच में विस्फोटक शुरुआत दी है, जिससे टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है.
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स अगर आज दिल्ली को हरा देती है, तो वे अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे. 9 मैचों में 6 जीत के साथ टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है. न केवल ओपनिंग, बल्कि डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे की मौजूदगी से टीम का मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत हो गया है. आज के मुकाबले में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाजों पर भी सबकी नजरें रहेंगी, लेकिन असली रोमांच तो वैभव और स्टार्क के बीच होने वाली उस पहली गेंद की जंग में छिपा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं