विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'आरंभ होगा प्रचंड', वैभव सूर्यवंशी का तूफानी ऐलान, CSK के खिलाफ मैच से पहले जमाया रंग

Vaibhav Suryavanshi Hits Sixes During Practice Match Video Viral: वैभव सूर्यवंशी से जब हाल ही में BCCI द्वारा आयोजित नमन अवार्ड शो में वैभव सूर्यवंशी से जुड़े IPL डेब्यू मैच का किस्सा उनके टीम के कप्तान रह चुके संजू सैमसन ने शेयर किया था.

Vaibhav Suryavanshi: 'आरंभ होगा प्रचंड', वैभव सूर्यवंशी का तूफानी ऐलान, CSK के खिलाफ मैच से पहले जमाया रंग
Vaibhav Suryavanshi Hits Sixes During Practice Match Video Viral: 

Vaibhav Suryavanshi Hits Sixes During Practice Match Video Viral: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो वो अब एक ऐसा नाम जो विश्व क्रिकेट में अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है. 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू करने वाले सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में ऐसा धमाल मचाया की फैंस से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज भी हैरान रह गए थे. इस खिलाड़ी के बल्ले का अंदाज ही बता देता है की इरादे कितने मजबूत हैं और मैदान पर उतरने के साथ फर्क नहीं पड़ता है की सामने विश्व क्रिकेट का कौन-सा गेंदबाज खड़ा है और वो कितना बड़ा गेंदबाज है.

कई दफा अपनी बातचीत के दौरान IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव ने अपने खेलने के अंदाज को लेकर बयान दिया है. वैभव की माने तो वो हमेशा मैदान पर अपना नेचुरल खेल खेलना पसंद करते हैं यानी ये तूफानी अंदाज में बैटिंग करना उनके खेल का हिस्सा है जिसका वो भरपूर आनंद लेते हैं.

IPL 2026 के लिए सभी टीमें तैयारी में लग चुकी हैं, ऐसे में राजस्थान रॉयल्स टीम भी जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में अपने ट्रेनिंग कैंप में तैयारी कर रही हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उनके बीच प्रैक्टिस मैच खेला गया, इन दौरान वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करते हुए नजर आए.

वैसे तो कई वीडियो इससे पहले भी वैभव के सामने आ चुके हैं लेकिन इस वीडियो में सबसे खास है उनके शॉट्स और उसे खेलने का वो अंदाज जिसकी दुनिया भी दीवानी है. वैभव ने स्कूप शॉट से लेकर कवर और सीधे बल्ले से भी शानदार शॉट लगाए.

वैभव सूर्यवंशी से जब हाल ही में BCCI द्वारा आयोजित नमन अवार्ड शो में वैभव सूर्यवंशी से जुड़े IPL डेब्यू मैच का किस्सा उनके टीम के कप्तान रह चुके संजू सैमसन ने शेयर किया था. संजू ने बताया की कैसे जब कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से डेब्यू मैच के पहले बात की थी और उनकी तैयारी के बारे में पूछा था तो वैभव ने क्या जवाब दिया था.

सैमसन ने बताया कि उस समय राहुल द्रविड़ ने वैभव को कमरे में बुलाया और कहा कि वह अभी बहुत युवा है, इसलिए उसे मैच के बारे में सही तरीके से समझाना जरूरी है. द्रविड़ ने उससे पूछा कि मैच के लिए उसका प्लान क्या है. इस पर वैभव ने जवाब दिया कि वह बस मैदान में जाकर खेलना चाहते हैं. जब द्रविड़ ने फिर पूछा कि उनका गेम प्लान क्या है, तो वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर पहली ही गेंद खेलने का मौका मिला तो वह पहली गेंद को ही उड़ा देंगे और वैभव ने मैदान पर बिल्कुल वैसा ही किया. अपने आईपीएल डेब्यू मैच में उन्होंने पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. यह बॉल ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने फेंकी थी.

पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी ने खुद को एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने ICC अंडर-19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी. अब आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न में उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहने वाली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com