विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर प्लेइंग 11 से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 से में भी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किये गए हैं.

भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर प्लेइंग 11 से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 से भी हुए बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है. चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करेगी. उन्होंने बताया कि टीम को पिच के व्यवहार की अच्छी समझ है और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी इससे मदद मिलने की उम्मीद है. अय्यर ने पहले टी20 में मिली जीत पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही माना कि टीम और बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सकती थी.

भारतीय कप्तान ने कहा कि गेंदबाजी इकाई के तौर पर उनकी टीम बीच के ओवरों में अधिक विकेट निकाल सकती थी. उन्होंने यह भी बताया कि वरुण चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. इससे युवा बल्लेबाज के टीम में वापसी का इंतजार और बढ़ गया है.

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Vaibhav Suryavanshi, India, India Vs Afghanistan T20I 2024, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com