विज्ञापन

VIDEO: 'ठुक जाओगे तुम,' पैप्स की हरकत पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, बीच सड़क पर लगाई फटकार

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का मैदान के बाहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एयरपोर्ट के बाहर वीडियो बनाने में व्यस्त पैपराजी को देखकर वैभव ने उन्हें सावधान किया.

VIDEO: 'ठुक जाओगे तुम,' पैप्स की हरकत पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, बीच सड़क पर लगाई फटकार
दिल्ली एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी
X (formerly Twitter)

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भले ही पांच मैचों की टी20I सीरीज में अभी अपने मौके का इंतजार करना पड़ रहा हो, लेकिन मैदान के बाहर उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किए जाने के लिए जब वैभव दिल्ली पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर कई फैंस उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े. इसी दौरान पैपराजी भी उनका वीडियो बनाने में व्यस्त थे, जिस पर वैभव की यह मजेदार प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई.

दिल्ली एयरपोर्ट पर वीडियो बनाने में व्यस्त पैपराजी को देखकर वैभव ने चेतावनी देते हुए कहा कि, 'रिल्स के चक्कर में ठुक जाओगे आप!'  वैभव का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले गेंदबाजी कोच?

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टी20I सीरीज से पहले कहा कि वैभव सूर्यवंशी भले ही मैच में खेल नहीं रहे हों लेकिन उन्हें टीम के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत है जो खेल के लिए अच्छा होगा. युवा सूर्यवंशी एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने सभी मैच खेले, लेकिन प्रभावित करने में नाकाम रहे. मोर्कल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हम सभी वैभव की प्रतिभा को जानते हैं. वह इस माहौल में जितना अधिक समय खिलाड़ियों के साथ बिताएगा, जितना अधिक समय वह इस स्तर पर अभ्यास करेगा, वह उसके क्रिकेट के लिए केवल बेहतरीन होगा.'

वैभव को मिल रहा सीनियर खिलाड़ियों का साथ

उन्होंने कहा, 'और अगर उसे वह मैच समय नहीं मिल रहा है, तब भी वह बस में, डगआउट में, होटल में काफी अनुभव वाले खिलाड़ियों के साथ है. उसके लिए इस तरह के ड्रेसिंग रूम को शेयर करना और खिलाड़ियों से बात करना, या बस वास्तव में यह देखना कि खिलाड़ी अपनी प्रक्रियाओं से कैसे गुजरते हैं और पारियां कैसे तैयार करते हैं, महत्वपूर्ण होगा.'

मोर्कल ने कहा, 'अगर आप खिलाड़ियों को सही माहौल में रखते हैं और वे सही सवाल पूछ सकते हैं और वे निरीक्षण कर सकते हैं. इसलिए मैं हमेशा उन्हें चुनौती देता हूं और किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए, अगर उसे मैच खेलने का समय मिलता है या उसे मैच में सीमित समय मिलता है, तब भी यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सुनिश्चित करें कि ये खिलाड़ी सीखें, आगे बढ़ें और सवाल पूछें. '

यह भी पढ़ें-  नंबर-1 रैंकिंग और कई स्टार छूटे पीछे, मां की डांट खाने वाला खिलाड़ी बना रणजी ट्रॉफी का टॉप बल्लेबाज

यह भी पढ़ें- दुबई में सूर्यकुमार के लग्जरी घर की कीमत का खुलासा! वॉटरफ्रंट व्यू से लेकर क्लब तक, जानिए क्यों है खास

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज के लिए शुरू हुई शॉपिंग, बहन ने शेयर किया खास लम्हे का VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com