विज्ञापन

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा संजू सैमसन के छक्कों का महारिकॉर्ड, फाइनल में नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

Vaibhav Suryavanshi Break Sanju Samson Sixes Record: बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 41.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली. वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक जड़ा.

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा संजू सैमसन के छक्कों का महारिकॉर्ड, फाइनल में नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर
Vaibhav Suryavanshi U19 WC Sixes World Record:

Vaibhav Suryavanshi Break Sanju Samson Sixes Record: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. टीम इंडिया ने 311 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए इतिहास भी रच दिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट था. इस मुकाबले में अहम किरदार निभाते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में अब तक 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 15 छक्के जड़ दिए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा निकोलस पूरन का रिकॉर्ड

इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने वर्ष दो हजार 14 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में कुल 14 छक्के लगाए थे. इस तरह वैभव सूर्यवंशी एक ही अंडर-19 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि पूरन के नाम दर्ज थी, जो 11 वर्षों से कायम थी.

वैभव सूर्यवंशी ने संजू सैमसन को भी पीछे छोड़ा

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो वैभव ने इस मामले में संजू सैमसन को भी पीछे छोड़ दिया है. संजू सैमसन ने दो हजार 14 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से 6 मुकाबलों में 12 छक्के जमाए थे. वहीं गौरव धीमान ने दो अलग-अलग संस्करणों में कुल 13 मैचों में 12 छक्के लगाए थे, लेकिन वैभव इन दोनों से आगे निकल चुके हैं.

मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो चुका है. उनके बाद आयुष म्हात्रे का नाम आता है, जिन्होंने 12 छक्के लगाए हैं. यशस्वी जायसवाल और राज अंगद बावा ने अपने-अपने अभियान में 10-10 छक्के जड़े थे.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है. ब्रेविस ने वर्ष दो हजार बाईस के अंडर-19 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 18 छक्के लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 4 छक्के पीछे हैं और फाइनल मुकाबले में उनके पास इसे तोड़कर नया इतिहास रचने का बड़ा मौका होगा.

बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 41.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली. इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2006 में आयरलैंड के विरुद्ध 305 रन का टारगेट हासिल कर लिया था.

इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका तीसरे पायदान पर है, जिसने बांग्लादेश के विरुद्ध साल 2022 में 294 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज की थी. वेस्टइंडीज की टीम साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 292 रन का सफलतापूर्वक पीछा कर चुकी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com