विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का अगला टारगेट कौन? KKR के खिलाफ मैच से पहले वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi Viral Video IPL 2026: राजस्थान का अगला मुकाबला 19 तारीख को कोलकाता के खिलाफ है, जहां वैभव सूर्यवंशी अपने 'गोल्डन डक' की कसर पूरी कर एक बार फिर रनों का पहाड़ खड़ा करना चाहेंगे.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का अगला टारगेट कौन? KKR के खिलाफ मैच से पहले वीडियो वायरल
Vaibhav Suryavanshi Viral Bus Video IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi Viral Bus Video IPL 2026: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 'गोल्डन डक' पर आउट होने के दुख को पीछे छोड़, वैभव अब अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गए हैं. मैदान पर पसीना बहाने के साथ-साथ वैभव का एक बेहद ही मासूम और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

निशाने पर कौन? बस में दिखे वैभव के 'मजेदार' इशारे

राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए एक ताजा वीडियो में वैभव टीम बस में बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनकी मासूमियत साफ झलक रही है. वह कभी हाथ से बंदूक चलाने का इशारा कर रहे हैं, तो कभी तीर-कमान से निशाना साधते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

इम्पैक्ट प्लेयर नहीं, अब 'फुल टाइम' रोल की तैयारी!

वैभव सूर्यवंशी अब तक इस सीजन में ज्यादातर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर दिखे हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के सहायक कोच ट्रेवर पेनी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वैभव केवल बल्लेबाजी से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वह मैदान पर फील्डिंग भी करना चाहते हैं. प्रैक्टिस सेशन में उनकी शानदार डाइव्स और कैचिंग ड्रिल को देखते हुए प्रबल संभावना है कि कोलकाता के खिलाफ वह शुरुआती प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे.

IPL 2026 में अब तक का तूफानी सफर

महज 15 साल की उम्र में वैभव ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अविश्वसनीय है. उन्होंने अपनी आक्रामक शैली से सबको प्रभावित किया है. उनके बल्ले से अब तक 18 चौके और 18 गगनचुंबी छक्के निकल चुके हैं. बुमराह की यॉर्कर हो या हेजलवुड की बाउंसर, वैभव ने बिना डरे इन महान गेंदबाजों के खिलाफ 'Wonder Kid' होने का प्रमाण दिया है. राजस्थान का अगला मुकाबला 19 तारीख को कोलकाता के खिलाफ मैच है, जहां वह अपनी 'गोल्डन डक' की कसर पूरी कर एक बार फिर रनों का पहाड़ खड़ा करना चाहेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com