Vaibhav Sooryavanshi Brother Playing Cricket video viral : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब भारत के लिए खेलते हुए नजर आनेवाले हैं. वैभव का चयन भारत की टी-20 टीम में हुआ है. बता दें कि फैन्स वैभव को सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए देखने को लेकर काफी उत्सुक हैं. वैभव के टीम में चयन के बाद उनका परिवार चर्चा में हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वैभव के दोनों भाई अपने गांव में क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा भाई आशीर्वाद गेंदबाजी कर रहा है तो वहीं, बड़ा भाई उज्ज्वल बैटिंग कर रहा है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी के दोनों भाई मस्ती में क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे में कमेंट भी आए हैं.
वैभव का छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी नहीं है कम
बता दें कि वैभव के पिता संजीव ने NDTV से दोनों भाइयों को लेकर भी बात की और कहा है कि छोटा भाई भी वैभव की तरह की तूफानी बल्लेबाजी करता है. पिता संजीव सूर्यवंशी ने NDTV से Exclusive बातचीत करते हुए बताया कि छोटे बेटे को भी तैयार कर रहे हैं. NDTV को दिए इंटरव्यू में संजीव ने कहा कि, 2 साल में मैं अपने छोटे बेटे को भी आईपीएल के लिए तैयार कर दूंगा. वह भी वैभव की तरह धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करता है हालांकि, वह थोड़ा दुलारा है,इस लिए उसे तैयार करने में समय लग रहा है.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैभव जैसी प्रतिभा बार-बार नहीं आती.
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का तहलका
15 साल के वैभव ने आईपीएल 2026 में 776 रन 237 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाने में सफल रहे हैं जिसमें उन्होंने एक शतक लगाया और दो बार 90s पर आउट हुए. वैभव ने आईपीएल 2026 में 70 से ज्यादा छक्का लगाने का कमाल किया. वैभव आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं