विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: Video: जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो मच गई खलबली

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi vs Jofra Archer: वैभव ने नेट्स पर  जोफ्रा ऑर्चर के खिलाफ बिना किसी परेशानी के चौके औऱ छक्के लगाए. जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया.

Vaibhav Sooryavanshi: Video: जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो मच गई खलबली
Video of Vaibhav Sooryavanshi vs Jofra Archer

Vaibhav Sooryavanshi vs  Jofra Archer  : राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक बनाकर शानदार तरीके से की. 2025 में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी बनने के बाद, बिहार के इस खिलाड़ी ने अपनी लय बरकरार रखी है. सीएसके के खिलाफ 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेलकर वैभव ने दिखा दिया कि पिछले सीजन में किया गया उनका यह परफॉर्मेंस कोई तुक्का नहीं है. बता दें कि सीजन के आगाज से पहले कोई तरह की बातें की जा रही थी कि क्या वैभव इस बार विश्व क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ परफॉर्मेंस कर पाएंगे. लेकिन पहले ही मैच में वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर उन सभी बातों को विराम लगा दिया. यही नहीं नेट्स में जब वैभव और  रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का सामना हुआ तो वहां भी यह बात सिद्ध हो गई कि वैभव कोई तुक्का नहीं बल्कि लंबे रेस के घोड़े हैं. 

नेट्स पर वैभव सूर्यवंशी का तूफान

दरअसल, वैभव ने नेट्स पर  जोफ्रा ऑर्चर के खिलाफ बिना किसी परेशानी के चौके औऱ छक्के लगाए. जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया. बता दें कि  जोफ्रा ऑर्चर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं, उनकी गेंदबाजी स्पीड हमेशा 145 kmph के आस-पास रहती है. ऐसे में वैभव ने ऑर्चर के खिलाफ धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी कर दिखा दिया कि वह किसी भी गेंदबाज के खिलाफ तूफान लाने का मद्दा रखते हैं. 

गुजरात के खिलाफ भी धमाके की उम्मीद

अब राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अगला मैच गुजरात के खिलाफ खेलने वाली है इस मैच में भी वैभव से धमाके की उम्मीद है. गुजरात के पास मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव, गुजराज के गेंदबाजों के खिलाफ कैसी बल्लेबाजी करते हैं.  

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की टीमः
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा, टॉम बैंटन

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीमः
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें-  IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com