विज्ञापन

इंग्लैंड में भारतीय ड्रेसिंग रूम में कपड़े चेंज नहीं कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या है वजह

Vaibhav Sooryavanshi, IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को मैच के दौरान भारत के ड्रेसिंग रूम में रहने और टीम की बातचीत में शामिल होने की इजाज़त होगी, लेकिन उन पर यह पाबंदी तब लागू होगी जब वे हर मैच से पहले और बाद में कपड़े बदल रहे होंगे.

इंग्लैंड में भारतीय ड्रेसिंग रूम में कपड़े चेंज नहीं कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या है वजह
Vaibhav Sooryavanshi को लेकर बड़ा फैसला

Eng vs Ind, Vaibhav Sooryavanshi to use separate dressing room: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए इंग्लैंड दर्शक बेताब है, इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले वैभव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, वैभव भारतीय टीम के साथ ड्रेसिंग रूम का चेंजिंग रूम साझा नहीं कर पाएंगे. उनके लिए अलग से चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी. 'द गार्डियन' की एक रिपोर्ट के अनुसार भले ही वैभव सूर्यवंशी भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होंगे, लेकिन इंग्लैंड के अपने पहले इंटरनेशनल टूर पर 'सुरक्षा कारणों' से उन्हें एक अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना होगा. इंग्लैंड सीरीज आईसीसी से मंज़ूर इवेंट है, इसलिए रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की क्रिकेट गवर्निंग बॉडी के 'सेफ़गार्डिंग प्रोसीजर' (सुरक्षा नियम) को वैभव सूर्यवंशी के लिए लागू करने होंगे.

वैभव सूर्यवंशी के लिए अलग से चेंजिंग रूम

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि आईसीसी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड दोनों ही 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को बड़ों के लिए बने चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देते हैं. इसलिए, सूर्यवंशी के लिए सभी वेन्यू पर अलग सुविधाएं होंगी, सभी वेन्यू पर उनके माता-पिता भी उनके साथ रहेंगे. 

इंग्लैंड सीरीज आईसीसी का एक इवेंट है और इसमें काउंसिल के साथ-साथ इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के भी सुरक्षा नियम लागू होंगे. जिसके तहत यह फैसला किया जा रहा है.

क्या है सेफगार्डिंग पॉलिसी ?

दरअसल, अंडर 16 खिलाड़ियों के लिए सेफगार्डिंग पॉलिसी बनाया गया है जिसमें नाबालिग खिलाड़ियों को शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना और किसी भी तरह के दुर्व्यवहार से सुरक्षित रखने की बात की गई है. इसके तहत टीम में खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ माहौल बनाया जाता है. इस समय वैभव 15 साल के हैं, इसलिए इस पॉलिसी का इस्तेमाल वैभव सूर्यवंशी केलिए क्या जाएगा. 

वैभव के माता-पिता भी रहेंगे साथ में

दूसरी ओर बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम के माहौल में धीरे-धीरे ढलने में मदद की ज़रूरत है. उन्होंने बोर्ड के उस फ़ैसले के बारे में बताया जिसके तहत वैभव के माता-पिता को इस महीने के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे पर उनके साथ जाने की इजाज़त दी गई है. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय T20 टीम में चुना गया है. उन्हें इस दौरे पर 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं, पहले आयरलैंड के खिलाफ भारत को 2 मैच खेलने हैं इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला- टी-20-ले-स्ट्रीट (1 जुलाई), 
  • दूसरा टी-20- मैनचेस्टर (4 जुलाई), 
  • तीसरा टी-20- नॉटिंघम (7 जुलाई), 
  • चौथा टी-20-ब्रिस्टल (9 जुलाई) 
  • पांचवां टी-20- साउथेम्प्टन (11 जुलाई)

ये भी पढ़ें- 19 चौके और 6 छक्के...वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद का एक और तूफानी शतक, 119 गेंद पर 168 रन ठोक मचाई खलबली

ये भी पढ़ें-\ IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com