विज्ञापन

IND vs IRE: आयरलैंड में भी आएगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान ! सचिन के रिकॉर्ड के अलावा ये महारिकॉर्ड निशाने पर

आयरलैंड में शुरू होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने का मौका होगा तो वहीं, कई सारे रिकॉर्ड भी बना सकते हैं.

IND vs IRE: आयरलैंड में भी आएगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान ! सचिन के रिकॉर्ड के अलावा ये महारिकॉर्ड निशाने पर
वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका

Vaibhav Sooryavanshi, IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं. आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज में डेब्यू करते ही वैभव विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रच देंगे. आईपीएल के एक शानदार सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाने और ऑरेंज कैप जीतने  के बाद सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी T20I दौरों के लिए भारतीय टीम में जगह मिली. 15 साल की उम्र में, वह भारत की सीनियर पुरुष टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं . अब सबकी नजर वैभव के इंटरनेशनल मैच खेलने पर है. 

आयरलैंड के खिलाफ तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड

आयरलैंड के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो यह 15 साल का बल्लेबाज सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. सचिन ने 16 साल और 205 दिन में भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. 

डेब्यू में इतना रन बनाते ही बना देंगे महारिकॉर्ड

यदि वैभव सूर्यवंशी डेब्यू में 62 रन की पारी खेल पाने में सफल रहे तो वह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन जाएगे. ऐसा कर वैभव, रहाणे के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. रहाणे ने 61 रन की पारी 2011 में इंग्लैंड में खेली थी.

सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी के पास सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल शतक लगाने का मौका है. बता दें कि  इंटरनेशनल टी20 में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में 18 साल 280 दिन की उम्र में स्विट्जरलैंड के खलाफ शतक ठोका था. 

सचिन, कोहली और रोहित ने अपने डेब्यू मैच में कितना रन बनाए थे

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने अपना डेब्यू टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. अपने पहले डेब्यू टेस्ट में सचिन ने 15 रन की पारी खेली थी. वहीं, वनडे में सचिन दुर्भाग्यपूर्ण रहे थे और बिना रन बनाए आउट हुए थे. 

विराट कोहली 

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहली बार भारत के लिए वनडे मैच खेले थे. अपने डेब्यू मैच में कोहली ने 12 रन बनाकर आउट हुए थे, कोहली ने अपने करियर का पहला वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ 2008 में खेला था. 

रोहित शर्मा (8, ODI करियर की पहली पारी)

रोहित शर्म ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू वनडे मैच खेलकर किया था. हिट मैन ने आयरलैंड के खिलाफ खेलकर इंटरनेशनल डेब्यू करने में सफलता हासिल की थी. अपने पहले मैच में रोहित को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद अपने दूसरे मैच में रोहित को बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. 26 जून 2007 को रोहित ने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की पहली पारी खेली थी और 8 रन बनाकर आउट हुए थे. 

लेकिन अब जब वैभव सूर्यवंशी अपने इंटरनेशनल करियर की पहली पारी खेलने मैदान पर उतरेंगे तो उम्मीद है कि बेहतरीन पारी खेलने में सफल रहेंगे. अब ये देखना होगा कि वैभव को पहले मैच में भारतीय 11 में मौका मिलता है या नहीं.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें-  इंग्लैंड में भारतीय ड्रेसिंग रूम में कपड़े चेंज नहीं कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या है वजह

ये भी पढ़ें- 19 चौके और 6 छक्के...वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद का एक और तूफानी शतक, 119 गेंद पर 168 रन ठोक मचाई खलबली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Ireland, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com