विज्ञापन

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी होंगे ड्रॉप? क्या लाज बचाने के लिए वापस संजू सैमसन के पास जाएंगे गंभीर

लाज बचाने वाले मुकाबले में आज संजू सैमसन की आखिरी टी20 मुकाबले में वापसी हो सकती है. सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वैभव को आराम करना पड़ सकता है.

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी होंगे ड्रॉप? क्या लाज बचाने के लिए वापस संजू सैमसन के पास जाएंगे गंभीर
वैभव सूर्यवंशी

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज (11 जुलाई 2026) साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. जहां भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि कम से कम वह सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतकर सम्मान के साथ टूर्नामेंट से विदाई ले. यहीं नहीं अगर वह साउथेम्प्टन में आज बाजी मारने में कामयाब हो जाती है तो उसका आईसीसी टी20 टीम रैकिंग में टॉप का कब्जा भी बरकरार रहेगा. ऐसे में जरूर भारतीय टीम सीरीज गंवा चुकी है. मगर फिर भी वह आखिरी मुकाबले को हल्के में नहीं ले रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज के मुकाबले को अपने नाम करने के लिए कप्तान और कोच प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं और सैमसन को फिर से प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. 

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी 

लाज बचाने वाले मुकाबले में आज संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. क्योंकि उन्होंने ऐसी ही परिस्थितियों में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सराहनीय प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. यहीं नहीं उनके आने से एक बार फिर से शीर्ष क्रम में लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन बन जाएगा. यही कुछ मुख्य वजहें हैं जिसे देख प्रबल संभावना नजर आ रही है कि आज के मुकाबले में सैमसन की एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. 

सैमसन को मिला मौका तो वैभव की प्लेइंग इलेवन से हो सकती है छुट्टी!

अब सवाल उठता है कि सैमसन को किस खिलाड़ी की जगह टीम में मौका मिल सकता है? तो जवाब साफ है. अगर सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है तो वैभव को आराम करना पड़ेगा. क्योंकि अभिषेक ने दूसरे छोर से अब तक ठीक ठाक प्रदर्शन किया है, जबकि मिले मौकों पर वैभव अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वैसे भी सैमसन ऊपरी क्रम में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करते हैं. ऐसे में प्रबल संभावना नजर आ रही है कि अगर सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है तो वैभव की टीम से छुट्टी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप से बंधा कोलंबिया का बोरिया बिस्तर तो जैमिंटन कैंपाज को मिलने लगी जान से मारने की धमकी, वजह हैरान कर देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com