विज्ञापन

अब हिंदी में सीखें कोडिंग, IIT Madras ने शुरू किया हिंदी में 6 free AI courses, फ्रेशर भी सीख सकते हैं

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई हिंदी में भी की जा सकती है और वो भी बिल्‍कुल फ्री. IIT Madras ने ये पहल की है. आईआईटी मद्रास ने हिंदी भाषी छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी पहल करते हुए SWAYAM Plus प्लेटफॉर्म पर 'AI for All' कार्यक्रम के तहत हिंदी में 6 मुफ्त AI कोर्स उपलब्ध कराए हैं.

अब हिंदी में सीखें कोडिंग, IIT Madras ने शुरू किया हिंदी में 6 free AI courses, फ्रेशर भी सीख सकते हैं

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई हिंदी में भी की जा सकती है और वो भी बिल्‍कुल फ्री. IIT Madras ने ये पहल की है. आईआईटी मद्रास ने हिंदी भाषी छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी पहल करते हुए SWAYAM Plus प्लेटफॉर्म पर 'AI for All' कार्यक्रम के तहत हिंदी में 6 मुफ्त AI कोर्स उपलब्ध कराए हैं. इन कोर्सों की सबसे खास बात यह है कि इनमें दाखिला लेने के लिए पहले से AI या Coding का अनुभव होना जरूरी नहीं है. 

किन लोगों के लिए हैं ये कोर्स

ये कोर्स उन लोगों के लिए तैयार किए गए हैं जो AI की पढ़ाई की शुरुआत करना चाहते हैं. Undergraduate और Postgraduate छात्र, सभी विषयों (Science, Commerce, Arts, Engineering आदि) के विद्यार्थी, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षक, Working Professionals व AI सीखने के इच्छुक शुरुआती (Beginners) लोग इन कोर्सेज को कर सकते हैं. 

कौन-कौन से AI कोर्स उपलब्ध हैं

IIT Madras के AI for All कार्यक्रम के तहत हिंदी में उपलब्ध प्रमुख कोर्स हैं- 

AI for Educators
AI in Physics
AI in Chemistry
AI in Accounting
An Introductory Course on Cricket Analytics
Machine Learning Using Python

किसने तैयार किए ये कोर्स 

इन कोर्सों को IIT Madras के विशेषज्ञों ने तैयार किया है. इनमें केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि Hands-on Activities, Real Datasets और Case Study आधारित Learning पर भी जोर दिया गया है, ताकि शिक्षार्थियों को व्यावहारिक अनुभव मिल सके. 

इन 10 AI Job Roles की कंपनियों में जबरदस्‍त डिमांड, करोड़ों का पैकेज देने को तैयार हैं टेक कंपनियां, Year on Year Hiring Growth

Coding Experience की जरूरत नहीं

अगर आपने पहले कभी Coding या AI नहीं सीखी है, तब भी आप इन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं. IIT Madras के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य AI शिक्षा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, इसलिए इन्हें शुरुआती शिक्षार्थियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. 

कोर्स पूरी तरह मुफ्त हैं

इन कोर्सों में नामांकन (Enrollment) निःशुल्क है. हालांकि, प्रमाणपत्र (Certificate), मूल्यांकन या अन्य सुविधाओं से जुड़े नियम अलग-अलग कोर्स में भिन्न हो सकते हैं. इसलिए आवेदन करते समय संबंधित कोर्स पेज पर उपलब्ध जानकारी जरूर पढ़ें. 

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार SWAYAM Plus प्लेटफॉर्म पर जाकर उपलब्ध AI कोर्सों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अलग-अलग बैच और कोर्स के लिए पंजीकरण की तिथियां समय-समय पर बदलती रहती हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम जानकारी जरूर जांचें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free AI Courses, Free AI Courses India, Free AI Courses By Government Of India, Free AI Courses On Swayam, Free AI Courses By IIM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com