Vaibhav Sooryavanshi's first reaction after getting India cap: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की जगह ली. बता दें कि वैभव को डेब्यू कैप तिलक वर्मा से मिला. वैभव को डेब्यू कैप देते हुए तिलक वर्मा ने उन्हें मोटिवेट किया. तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी से कहा, "सबसे पहले तो यह आपके और आपके परिवार के लिए गर्व का पल है. उन्होंने आपके लिए सच में बहुत मेहनत की है. आपने अपनी मेहनत से यह क्रिकेट कैप हासिल की है. निडर होकर क्रिकेट खेलें, यहां कुछ नहीं बदलेगा. सही सोच और चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलें."
वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि डेब्यू कैप मिलने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने पिता से बात की और उनको सबसे पहले यह बात बताई, वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है, भारत के लिए खेलना किसी भी भारतीय के लिए सबसे बड़ी बात है क्योंकि हर क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व करना और देश का नाम रोशन करना चाहता है. सबसे पहले मैं अपने कमरे में गया और अपने पिता को बताया. वे मेरे साथ ही रुके हुए हैं. मैंने सबसे पहले उन्हें ही बताया. मैंने और किसी को नहीं बताया. साथ ही, मेरी मां और मेरे कोच, रोमी सर को भी बताया. पापा खुश थे और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इसी तरह खेलता रहूं, कोई दबाव नहीं है. बस अपने खेल पर भरोसा रखो." वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर की धमाकेदार शुरुआत की, उन्होंने विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट होने से पहले 10 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए,
An incredibly special moment in the #TeamIndia camp today 🥹💙
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
🎥 Presenting T20I cap no. 122, Vaibhav Sooryavanshi 🧢#ENGvIND pic.twitter.com/hvOZdSN3Ow
वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा ने इस युवा खिलाड़ी के भारत के लिए डेब्यू को गर्व और भावनाओं से भरा पल बताया और कहा कि "यह मौका उन्हें उनकी कड़ी मेहनत और लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से मिला है."
ओझा ने कहा कि "अब इस युवा बल्लेबाज़ के पास इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने का मौका है, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने IPL और अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था."
महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.
भारत को मिली हार
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. भारत की ओर से डेब्यू करने वाले वैभव ने 10 गेंद पर 14 रन की पारी खेली थी. अपनी पारी में वैभव ने दो छक्के भी लगाए. बता दें कि भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए जिसमें ईशान किशन ने 49 और कप्तान अय्यर ने 37 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 76 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें- छोटी उम्र के बड़े उस्ताद: सूर्यवंशी, सचिन से लेकर सोबर्स तक दिग्गजों की दास्तां, 11 साल में किसने किया डेब्यू
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं