विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Vaibhav Sooryavanshi record in IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर 43 रन की पारी खेली जिसने मैच को बदलने का काम किया.

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Vaibhav Sooryavanshi record, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi record : राजस्थान ने पंजाब किंंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत  के साथ ही राजस्थान अब प्वाइंट्स टेबल में 12 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी कोई बड़ा कमाल तो नहीं कर पाए लेकिन अपनी पारी में वैभव ने 5 छक्के लगाए. बता दें कि वैभव ने 16 गेंद पर 43 रन की पारी खेली जिसमें 5 छक्के और 3 चौके लगाने में सफल रहे. वैभव ने 268.75 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का कमाल किया. इस पारी के दौरान वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल की. वैभव को अर्शदीप ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसा करने वाले आईपीएल के पहले बल्लेबाज

वैभव आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने 167 गेंद पर 400 रन इस सीजन में पूरे किए हैं. इससे पहले आंद्रे रसेल ने साल 2019 में 188 गेंद पर 400 रन बनाए थे. 

IPL सीज़न में सबसे तेज़ी से 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी (गेंदों के हिसाब से):

  • 𝟭𝟲𝟳 - वैभव सूर्यवंशी (2026 में) 
  • 188 - आंद्रे रसेल (2019 में)
  • 195 - अभिषेक शर्मा (2024 में)
  • 197 - निकोलस पूरन (2025 में)
  • 200 - ग्लेन मैक्सवेल (2014 में)
Latest and Breaking News on NDTV

16 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बता दें कि अब 16 आईपीएल पारियों के बाद वैभव सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने अबतक 16 आईपीएल पारियों तक कुल 61 छक्के लगा लिए हैं. 

सबसे ज़्यादा छक्के

  • 61: सूर्यवंशी
  • 39: मैक्सवेल
  •  36: पूरन

16 आईपीएल पारियों बेहतरीन स्ट्राइक रेट

  •  225: सूर्यवंशी
  •  200: शेफर्ड
  •  185: मैक्सवेल

अर्शदीप ने किया आउट

अर्शदीप की फुलटॉस गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश वैभव ने की थी. शॉट खेलने के क्रम में  बल्ला हाथ में घूमा जिसके कारण शॉट अच्छी तरह से नहीं लग पाया. गेंद मिड ऑफ पर खड़े श्रेयस अय्यर के पास गई, अय्यर ने दौड़ लगाते हुए शानदार कैच लपका, अर्शदीप ने पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com