विज्ञापन

ये मिथिला का संस्कार है, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग ही नहीं बर्ताव देखकर भी गर्व से फूले नहीं समा रहे बिहारी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के जारी सीजन में अपने खेल के साथ-साथ संस्कारों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. लोग उनकी हावभाव की जमकर सराहना कर रहे हैं.

ये मिथिला का संस्कार है, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग ही नहीं बर्ताव देखकर भी गर्व से फूले नहीं समा रहे बिहारी
वैभव सूर्यवंशी के संस्कार देख दुनिया हुई खुश

देश के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके खेल की चारों तरफ सराहना हो रही है. यहीं नहीं वह अपने संस्कारों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. बड़ों के सामने वह जिस सहजता के साथ पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. उनकी यह शैली हर किसी को भा रही है. सोशल मीडिया पर तो लोग उनके कायल हो गए हैं. यहीं नहीं उनके चाहने वाले उनके संस्कार को देखकर उनके माता-पिता की भी सराहना कर रहे हैं, जो उन्हें बचपन में उनसे प्राप्त हुआ है. 

@Abhishe87347674 नाम के एक शख्स ने वैभव सूर्यवंशी के संस्कार की सराहना करते हुए लिखा है, 'यह हमारे मिथिला की परंपरा है. बड़ों का आदर करना. हमारे समस्तीपुर के लड़के को सलाम!'

वहीं @kanha_iya_ नाम के फैन ने लिखा है, 'बिहारी अपने संस्कार हर जगह साथ लेकर जाते हैं, चाहे वह क्रिकेट का मैदान हो या कोई और जगह... बड़ों के लिए इज्जत कभी कम नहीं होती.'

@MonkInvestor1 नाम के व्यक्ति ने लिखा है, 'संस्कार उम्र से बड़े हैं.'

@akashraj9831 नाम के चाहने वाले ने लिखा है, 'बिहारी है संस्कार तो कुटकुट के भरा होगा ना.'

@rk9576s नाम के क्रिकेट प्रेमी ने लिखा है, 'यह बिहार की संस्कृति है श्रीमान.'

@proud_ind_ नाम के खेल प्रेमी ने लिखा है, 'इ छय मिथिला के संस्कार. जय बिहार.'

@kshv0 नाम के फैन का कहना है, 'यह बिहारी लोगों की खासियत है, माता-पिता की सख्त हिदायत होती है कि बड़ों के पैर छुओ.'

आईपीएल 2026 में गदर मचा रहे हैं वैभव

आईपीएल के जारी सीजन में जहां कई बड़े स्टार खिलाड़ी रनों के लिए जूझ रहे हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा है. उनके बेहतरीन प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले के बाद वह सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. 

खबर लिखे जाने तक आरआर की तरफ से उन्होंने कुल 15 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच उनके बल्ले से 15 पारियों में 45.33 की औसत से 680 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है. ये रन उन्होंने 242.85 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

बात करें वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल 22 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 22 पारियों में 42.36 की औसत से 932 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल है. 

यह भी पढ़ें- 'कॉम्प्लान पीने वाला बबलू', वैभव को लेकर पाकिस्तान से हुई भविष्यवाणी, आने वाले दिनों में ये बच्चा पूरी दुनिया में छा जाएगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com