आईपीएल (IPL) में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है. धुआंधार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स की टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है. वैभव ने आईपीएल के बीते सीजन में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए हर किसी को प्रभावित किया था. यहां उन्होंने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिरकत करते हुए कुल 776 रन बनाए थे. जिसके बदौलत वह ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाने में कामयाब रहे.
टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री
आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. उनसे पहले टी20 फॉर्मेट में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी. मगर पिछले कुछ सालों से सूर्या के खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें कप्तानी के पद से हटा दिया गया है. उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के कंधों पर रखी गई है.
IPL में जोरदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जोरदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 776 रनों के साथ कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे. सबसे ज्यादा रन के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था. वैभव ने इसके अलावा टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ दी सीजन, इमर्जिंग प्लेयर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी पुरस्कार अपने नाम किया था.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश राणा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई , हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह.
यह भी पढ़ें- आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए T20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर नए कप्तान, सूर्यवंशी तीनों टीमों में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं