भारत ए की टीम ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. भारत ए टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी भी श्रीलंका पहुंचे हैं. बता दें कि श्रीलंका में भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका उदाहरण श्रीलंका के एयरपोर्ट पर दिखा, हुआ ये कि जैसे ही वैभव एयरपोर्ट से बाहर निकले तो फैन्स उनके करीब आने की कोशिश करने लगे और दनादन सेल्फी की डिमांड करने लगे. यही नहीं, शुरू में वैभव ने सभी को सेल्फी दिया लेकिन फैन का सेल्फी लेने का सिलसिला कम नहीं हो रहा था जिससे वैभव परेशान हो गए. यात्रा से आने के कारण उनके चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी. ऐसे में जब सेल्फी लेने का सिलसिला कम नहीं हुआ तो वैभव ने फैन के सामने होथ जोड़कर उन्हें अकेला छोड़ने की अपील की. वैभव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
As soon as Vaibhav Suryavanshi arrived in Sri Lanka, he looked a bit upset. There was sadness and slight frustration visible on his face. He also seemed bothered by the fans, and his disappointment was clearly noticeable while taking pictures with them.👀 pic.twitter.com/8H48R1VLld
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 5, 2026
ट्राई सीरीज का शेड्यूल
9 जून 2026- इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
11 जून 2026- इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
13 जून 2026- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
15 जून 2026- इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
17 जून 2026- इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
19 जून 2026- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
21 जून 2026- फाइनल मुकाबला
टी-20 टीम में मिल सकता है मौका
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस समय दुनिया के ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बीसीसीआई से अपील की है कि वैभव को जल्द से जल्द भारत की सीनियर टीम में शामिल कर लेना चाहिए. आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा, "इसका जवाब बहुत आसान है - हां, उन्हें खेलना चाहिए. सच कहूं तो मैंने आईपीएल ज्यादा नहीं देखा, लेकिन मैंने सूर्यवंशी के क्लिप्स देखे और वह कितना जबरदस्त टैलेंट है"
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "भारत के पास ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट है जिन्हें वे खिला सकते हैं और खिलाना भी चाहिए, लेकिन आखिर में, कोई खिलाड़ी चुने जाने के लिए इतना मजबूत, इतना कंसिस्टेंट और इतना जबरदस्त दावा पेश करता है..आखिर में, आपको कहना ही पड़ता है कि मुझे परवाह नहीं कि हम किसे बाहर कर रहे हैं, इस लड़के को तो खेलना ही चाहिए."
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IN- श्रेयस अय्यर कप्तान, सूर्या OUT.. भारतीय टी-20 टीम में होंगे 5 बड़े बदलाव !
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं