विज्ञापन

'कॉम्प्लान पीने वाला बबलू', वैभव को लेकर पाकिस्तान से हुई भविष्यवाणी, आने वाले दिनों में ये बच्चा पूरी दुनिया में छा जाएगा

बासित अली ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की है. उनका कहना है कि आने वाले दिनों में यह बच्चा पूरी दुनिया में छा जाएगा.

'कॉम्प्लान पीने वाला बबलू', वैभव को लेकर पाकिस्तान से हुई भविष्यवाणी, आने वाले दिनों में ये बच्चा पूरी दुनिया में छा जाएगा
Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला बीते कल (27 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां राजस्थान की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. एसआरएच के खिलाफ खेली गई शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने भी उनकी प्रशंसा की है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव के बारे में चर्चा करते हुए कहा, 'अस्सलाम वालेकुम. ईद वाले दिन जो फेटा लगाया. ओए होए होए... जुमला बोलते हैं हम क्रिकेट में अमूमन तौबा तौबा तौबा.'

बासित ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'लेफ्ट हैंडर्स छा गए हैं भाई. मिस्टर यूनिवर्स कौन था? था इसलिए कह रहा हूं गेल. अभी तो ये बच्चा यूनिवर्स बन गया है. कॉम्प्लान पीने वाला. बबलू आप कहते हैं सूर्यवंशी कहा करें. क्या बैटिंग करी है. टॉप क्लॉस. 16 बॉल में 54. जिस बॉल पर आउट हुआ है. वो छक्का हो जाता तो गेल का रिकॉर्ड खत्म ही हो गया था. आने वाले समय में ये बच्चा गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ देगा. 97 रन बबलू के जिसमें 92 रन बाउंड्री से आए हैं.'

उन्होंने कहा, 'आज तो जडेजा भी उसके गाल को खींच रहे थे. बबलू है ना. सबका प्यारा है.' बातचीत के दौरान ही बासित ने राहुल द्रविड़ की भी सराहना की. उन्होंने कहा जिस भी शख्स ने इस बच्चे को सेलेक्ट किया. उसे भूलना नहीं चाहिए. यहीं उन्होंने यही भी कहा कि आने वाले दिनों में ये बच्चा पूरी दुनिया में छा जाएगा. 

यह भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल बजरंग बली के बल पर IPL में ठोक रहे हैं दनादन रन? जीत के बाद लिखी दिल की बात


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com