विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2024

भारत बनाम यूएसए लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

यूएसए और भारत के बीच नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम यूएसए लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम यूएसए लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा| 81/5 यूएसए|

14.5 ओवर (0 रन) टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

हरमीत सिंह नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...

14.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! शानदार कैच यहाँ पर सिराज के द्वारा देखने को मिला!! इसी बीच अर्शदीप सिंह के हाथ लगी तीसरी विकेट| नीतीश कुमार 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया|

14.3 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|

14.2 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और समझदारी दिखाते हुए डक करना सही समझा| रन नहीं हुआ|

14.1 ओवर (1 रन) इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|

13.6 ओवर (1 रन) एक रन!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर पॉइंट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.5 ओवर (6 रन) सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|

13.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|

13.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया है| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

13.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

13.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|

12.5 ओवर (4 रन) चौका!! नीतीश कुमार के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! शानदार स्ट्रेट ड्राइव| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

12.4 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक करना सही समझा|

12.3 ओवर (6 रन) छक्का!! नीतीश कुमार के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|

12.2 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

12.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|

11.6 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एंडरसन ने अपना खाता खोला है| बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिल गया|

11.4 ओवर (0 रन) आउट!! प्ले डाउन!! चौथा झटका यूएसए की टीम को यहाँ पर लगता हुआ!! अक्षर पटेल के हाथ लगी पहली विकेट!! स्टीवन टेलर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की तरफ आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई सीधा स्टंप्स को जा लगी| 56/4 यूएसए|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|

11.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

11.1 ओवर (2 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|

10.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|

10.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|

10.4 ओवर (1 रन) एक रन!! इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

10.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

10.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर गैप में शॉट खेला| इसी बीच फील्डर ने अपने दाँए ओर डाईव लगकर गेंद को फील्ड किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|

10.1 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| इसी बीच हुई एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com