Ayush Mhatre on Vaibhav Suryavanshi : अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैभव सूर्यवंशी तो भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर कप्तान आयुष म्हात्रे का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और टीम इंडिया के चैंपियन बनने का पूरा श्रेय सूर्यवंशी को दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जब कप्तान आयुष म्हात्रे से खिताब जीतने को लेकर सवाल किया जाता है तो कप्तान सीधे तौर पर कहते हैं जो भी वैभव की वजह से है. चैंपियन बनने के बाद U19 कप्तान आयुष म्हात्रे का यह प्यारा रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.
Vaibhav Suryavanshi:
— Rohan💫 (@rohann__45) February 7, 2026
Captain aapki captaincy mein humne 6th time World Cup jeeta hai. Kya kehna chahenge?
Ayush Mhatre:
“Jo bhi hai Vaibhav ki wajah se hai.” 😄
Then Vaibhav started dancing on Bhojpuri songs 😂🔥
What a video. Pure vibes. ❤️
Team environment under VVS Laxman🔥 pic.twitter.com/AvVKmddAGm
भारत ने खिताबी मैच को 100 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया. इसी के साथ भारत ने रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी जीती. भारत ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ, साल 2008 में विराट कोहली, साल 2012 में उन्मुक्त चंद, साल 2018 में पृथ्वी शॉ, साल 2022 में यश ढुल और साल 2026 में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं.
सर्वाधिक अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसने कुल 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए. पाकिस्तान ने साल 2004 और 2006 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था. इंग्लैंड (1998), साउथ अफ्रीका (2014), वेस्टइंडीज (2016) और बांग्लादेश (2020) ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती है.
ये भी पढ़ें- Video: 'अब भोजपुरी गाना बजेगा', वैभव सूर्यवंशी का पवन सिंह के गाने पर फाड़ू डांस, ड्रेसिंग रूम को हिला डाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं