- दोनों ने मिलकर लिए हैं 1156 टेस्ट विकेट
- पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे दोनों दिग्गज गेंदबाज
- जेम्स एंडरसन को आराम दिया गया है
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (England vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन में एशेज का पहले टेस्ट मैच अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. कई खिलाड़ियों ने अभी तक अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया है जिनमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, जो रूट और डेविड मालन का नाम आता है. अब क्रिकेट फैंस इस बात का जवाब ढूंढ कि इंग्लैंड के दो सबसे बड़े गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) और जेम्स एंडरसन (James Anderson) प्लेइंग इलेवन का हिस्सा क्यों नहीं है.
Stuart Broad and James Anderson were spotted carrying drinks in the first Test in Brisbane.
— Cricket Lover (@Iam_AtifShahzad) December 10, 2021
📸: FlashScore Cricket Commentators pic.twitter.com/0KHLyhhrn9
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
दोनों खिलाड़ियों को आज मैदान पर खिलाड़ियों को ड्रिंक्स ले जाते हुए देखा गया. दोनों का ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ट्विटर पर तो जैसे लोगों के कॉमेंट की बाढ़ सी आ गई थी जब लोगों ने देखा कि 1156 टेस्ट विकेट लेने वाले ये दो दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान खिलाड़ियों के लिए मैदान पर पानी पिला रहे थे. ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर उस समय ड्रिंक लेकर गए थे जब डेविड मलान और जो रूट बल्लेबाजी कर रहे थे.
Two guys by the name of Broad & Anderson running drinks. Lazy 1156 Test wickets between them pic.twitter.com/FiOPwZfCEP
— danishjavaid malik (@djavaiid) December 10, 2021
आपको बता दें कि जेम्स एंडरसन और ब्रॉड ने मिलकर कुल 1156 विकेट लिए हैं, लेकिन इन दोनों को पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई. इंग्लैंड ने ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड को तीन विशेषज्ञ सीमर के रूप में खिलाया. बेन स्टोक्स चौथे सीम-गेंदबाजी विकल्प में इस मैच में खेल रहे हैं. हालांकि इस फैसले के बाद माइकल वॉन, मार्क वॉ और नासिर हुसैन जैसे लोगों को भी चौंका दिया था.
Broad and Anderson carrying drinks #Ashes pic.twitter.com/4knqGCdBaZ
— K I R A N 🇮🇳 (@Kiran_reddy_k) December 10, 2021
Two guys by the name of Broad & Anderson running drinks. Lazy 1156 Test wickets between them @FoxCricket #Ashes pic.twitter.com/tFTq6aBx82
— Kath Loughnan (@KathLoughnan) December 10, 2021
जबकि ईसीबी ने स्पष्ट किया था कि एंडरसन फिट होने के बावजूद ब्रिस्बेन में शुरुआत नहीं करेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन पांच मैचों की श्रृंखला के लिए उनके कार्यभार की निगरानी करना चाहता है. ब्रॉड को टीम में जगह ना देना वास्तव में सभी के लिए बहुत चौंकाने वाला था. इसी बीच कप्तान जो रूट ने तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए वापसी की राह आसान कर दी है. रूट और मलान क्रीज पर अच्छी पारियों के बाद डटे हुए हैं. इंग्लैंड अभी भी इस मैच में 58 रन पीछे है.
विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं