यह ख़बर 22 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मोर्गन ने दिलाई इंग्लैंड को जीत, शृंखला 1-1 से बराबर

खास बातें

  • भारतीय क्रिकेट टीम को शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए शृंखला के दूसरे और अंतिम ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दो मैचों की यह शृंखला पर 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।
मुम्बई:

भारतीय क्रिकेट टीम को शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए शृंखला के दूसरे और अंतिम ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दो मैचों की यह शृंखला पर 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।

अंतिम गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत हासिल की। अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए नौ रन बनाने थे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने युवा तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पर भरोसा जताया। डिंडा ने उम्मीद के अनुरूप पहले पांच गेंद भी डाले और इसमें छह रन दिए। अंतिम गेंद पर इंग्लैंड को जीतने के लिए तीन रन बनाने थे और क्रीज पर मौजूद इंग्लैंड के कप्तान इयन मोर्गन ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी और शृंखला बराबरी पर पहुंचा दिया।

मोर्गन ने 26 गेंदों पर 49 रनों की नाबाद पारी खेली। वह अपनी टीम की जीत के हीरो बने और उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मोर्गन के अलावा इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने सात गेंदों पर 15 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि मोर्गन ने पांच चौके और दो छक्का लगाया।

भारत ने इंग्लैंड के समक्ष जीत के लिए 178 रनों की चुनौती दी थी जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में इसे हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की ओर से माइकल लम्ब और एलेक्स हेल्स ने पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 80 रन जोड़ डाले। लम्ब के रूप में भारत को पहली सफलता हाथ लगी वह भी जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सारे हथियार विफल हो गए और उन्होंने युवराज सिंह को गेंद सौंपी।

युवराज की गेंद को आगे बढ़कर हिट करने के चक्कर में लम्ब स्टम्प आउट हुए। उन्होंने 34 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली और इस दौरान छह चौके और दो छक्के  लगाए।

अगले ही ओवर में युवराज ने तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए ल्यूक राइट को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने पांच रन बनाए।

भारत को तीसरी सफलता भी युवराज ने ही दिलाई। उन्होंने हेल्स को चलता किया। हेल्स ने 33 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के  की मदद से 42 रन बनाए।

समित पटेल के रूप में इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा। अशोक डिंडा की गेंद पर गंभीर ने उनका कैच लपका। इसके बाद मोर्गन ने बटलर के साथ मिल टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सुरेश रैना के 33, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 38, विराट कोहली के 38 और रोहित शर्मा के 24 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

इसके जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने ऐसी धुआंधार शुरुआत की लगा मैच भारत के हाथ से निकल गया लेकिन युवराज सिंह गौतम गंभीर ने अजिंक्य रहाणे के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों पहले विकेट के लिए सिर्फ सात ही रन जोड़ सके।

रहाणे इसी योग पर सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। जेड डर्नबैक की गेंद पर जोए रूट ने उनका कैच लपका।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने गंभीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। 64 के कुल योग पर कोहली के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। स्टुअर्ट मीकर की गेंद पर वह पगबाधा आउट हुए। कोहली ने 38 रन बनाए।

स्कोर बोर्ड में अभी सात रन ही जुड़े थे कि कोहली की जगह लेने आए युवराज सिंह सस्ते में निपट गए। पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच रहा यह खिलाड़ी सिर्फ चार रन बना सका। उसका विकेट ल्यूक राइट के खाते में गया।

इसके बाद गंभीर भी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट 11वें ओवर में गिरा। राइट को उनका विकेट भी मिला।
भारत का स्कोर जब 108 रन था तो इसी योग पर शर्मा भी चलते बने। उन्होंने 24 रनों की पारी खेली। जेम्स ट्रेडवेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर वह पवेलियन लौटे।

सिर्फ 108 रन के योग पर पांच विकेट गिरने के बाद रैना और धोनी ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाया। धोनी 38 रन बनाकर 19वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और दो छक्के लगाए।

रैना 33 रनों पर नाबाद लौटे। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और एक छक्का लगाया। रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर आउट हो गए।

इंग्लैंड की ओर से डर्नबैक और राइट को दो-दो विकेट मिले टीम ब्रेस्नन, ट्रेडवेल और मीकर को एक-एक विकेट हासिल हुए।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए रवींद्र जडेजा की जगह रोहित शर्मा को मौका दिया गया है वहीं इंग्लैंड ने जोए रूट को टीम में शामिल किया है। रूट का यह पदार्पण मुकाबला है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया था। दो मैचों की शृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।