विज्ञापन

टीम इंडिया के अगली तेज गेंदबाजों की पौध तैयार, 150 kmph की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं ये 5 बॉलर

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद भारतीय टीम किन तेज गेंदबाजों के साथ आगे बढ़ेगी. इसका जवाब भविष्य के गर्त में है लेकिन आज भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की एक नई और खतरनाक पौध पूरी तरह तैयार हो चुकी है.

टीम इंडिया के अगली तेज गेंदबाजों की पौध तैयार, 150 kmph की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं ये 5 बॉलर
Who is India’s next generation of fast bowlers

Who is India's next generation of fast bowlers: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद अब भारतीय क्रिकेट में नया दौर शुरू हो चुका है. बल्लेबाजों के अलावा अब गेंदबाजों में भी ऐसे-ऐसे गेंदबाज आ रहे हैं जो अगली पीढ़ी के सुपरस्टार बन सकते हैं. भारत के तेज गेंदबाज़ों की अगली पीढ़ी अब पूरी तरह तैयार है. इसमें युवा तेज गेंदबाज़ों का एक ऐसा घातक ग्रुप शामिल है जो अक्सर रडार गन पर 150 kmph की रफ्तार को पार करने में सफल रहता है. मज़बूत घरेलू क्रिकेट सिस्टम, वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स साइंस और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर, भारत की बेंच स्ट्रेंथ पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है. ऐसे में जानते हैं उन 5 गेंदबाजों के बारे में जो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद भारतीय तेज गेंदबाजी की डोर संभाल सकते हैं. 

गुरनूर बराड़

26 साल के गुरनूर बराड़ ने अपनी गेंदबाजी से साबित किया है कि वो भारत के अगली पीढ़ी के सुपरस्टार बन सकते हैं. गुरनूर भी अपनी गेंदबाजी के दौरान 150 kmph की रफ्तार के साथ गेंदबाजी करते हैं. पंजाब के 6 फीट 5 इंच लंबे गेंदबाज अपनी खतरनाक बाउंसर के लिए भी जाने जाते हैं. गुरनूर बराड़ ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना यादगार इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 3 विकेट लेने में सफल रहे थे. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है. ऐसे में गुरनूर बराड़ जैसे गेंदबाज का भारतीय टीम में खेलना यकीनन एक बड़ी खुशखबरी है. 

अशोक शर्मा

24 साल के अशोक शर्मा भी उस ग्रुप का हिस्सा हैं जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से लगातार खेल सकते हैं. आईपीएल 2026 में अशोक ने अपनी तेज गेंदबाजी से दुनिया को चौंका कर रख दिया था. अशोक ने 154.2 kmph की रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर साबित किया था कि उनके पास रफ्तार से बात करने का हुनर है. अशोक भारत ए के लिए खेल रहे हैं और उनकी काबिलियत को देखते हुए उनका सीनियर टीम में आने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. 

प्रिंस यादव

24 साल के प्रिंस यादव भी भारतीय क्रिकेट के भविष्य है. अफगानिस्तान के खिलाफ इकाना स्टेडियम में आयोजित दूसरे वनडे में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने डेब्यू किया था. इस मैच में प्रिंस ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और 2 विकेट लेने में सफल रहे. प्रिंस यादव ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाई है। आईपीएल के दौरान दिए एक इंटरव्यू में प्रिंस ने कहा था कि वह वनडे विश्व कप 2027 खेलना और जीतना चाहते हैं। वनडे डेब्यू उनके उस सपने की शुरुआत है.

कार्तिक त्यागी

कार्तिक त्यागी भी धीरे-धीरे अपनी काबिलियत के दम पर अपनी पहचान लगातार बना रहे हैं. कार्तिक भी 150 kmph की रफ्तार के साथ गेंदबाजी करने का मद्दा रखते हैं. भारत की अंडर-19 फ़ैक्ट्री से निकले त्यागी तेज रफ़्तार के साथ अपनी गेंद को स्विंग कराने का क्षमता रखते हैं. उनकी सबसे बड़ी खूबी है - घातक यॉर्कर और साथ में लेट स्विंग कराना है. उम्मीद है कि कार्तिक त्यागी भी अपने टैलेंट पर खड़े उतरेंगे और टीम इंडिया में शामिल होंगे. 

अकीब नबी 

जम्मू कश्मीर के अकीब नबी भी एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनकी चर्चा लगातार हो रही है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के साथ-साथ अकीब नबी बल्ले से भी अच्छा योगदान देने वाले गेंदबाज हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने अपना टैलेंट दुनिया को दिखाया है. अकीब ने रणजी ट्रॉफी के एक  सीजन में 10 मैचों में 12.56 के औसत के साथ 60 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी. 2026 के आईपीएल में अकीब नबी  दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हुए थेत. उन्हें दिल्ली ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया थी. अकीब भी 150 KMPH की रफ्तार के साथ गेंदबाजी करने का हुनर रखते हैं.

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Gurnoor Singh Brar, Mayank Prabhu Yadav, Kartik Tyagi, Ashok Sharma, Prince Yadav, India Vs Afghanistan 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com