भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेला जा रहा है, 5 मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया ने 2 मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी है, ऐसे में टीम इंडिया की नजर 10 नवंबर को खेले जाने वाले टायर वनडे पर होगी जहां वो हर हाल में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में तीसरे वनडे से पहले एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का नाम दर्ज है. गिल ने जनवरी 2023 में हैदराबाद में 208 रन की शानदार पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था. उनकी इस दोहरे शतक वाली पारी को भारतीय क्रिकेट की यादगार पारियों में गिना जाता है.
टॉप-2 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
इस लिस्ट में गिल के बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने साल 1999 में हैदराबाद में नाबाद 186 रन बनाए थे. इसे लंबे समय तक न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च वनडे स्कोर माना जाता रहा.दिलचस्प बात यह है कि इस सूची के पहले दो स्थान भारतीय बल्लेबाजों के नाम हैं और दोनों रिकॉर्ड हैदराबाद के मैदान पर बने थे.
शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर के अलावा इस सूची में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और पाकिस्तान के फखर जमान भी शामिल हैं. स्टोक्स ने 2023 में द ओवल में 182 रन बनाए थे, जबकि हेडन ने 2007 में हैमिल्टन में 181 रन की पारी खेली थी. वहीं फखर जमान ने 2023 में रावलपिंडी में नाबाद 180 रन बनाकर इस खास सूची में अपनी जगह बनाई.
तीसरे वनडे से पहले भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि टीम का कोई बल्लेबाज एक और बड़ी पारी खेलकर मैच का रुख बदले. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की सूची में फिलहाल भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखाई देता है, क्योंकि शीर्ष दो स्थानों पर भारत के ही खिलाड़ी काबिज हैं.
यह भी पढ़ें | कोहली के 100वें शतक का इंतजार पूरे देश को, गावस्कर ने साथी खिलाड़ियों से की अपील, बोले- उनके लिए रन आपको....
यह भी पढ़ें | 'खिलाड़ी चुनना या बाहर करना मेरे हाथ में नहीं', बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम के चयन प्रक्रिया पर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं