विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2020

कोरोना वायरस के कारण तमिलनाडु प्रीमियर लीग को दूसरी बार किया गया स्थगित

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2020) का पांचवां चरण कोविड-19 महामारी (COVID-19) के चलते दूसरी बार स्थगित करना पड़ा है.

कोरोना वायरस के कारण तमिलनाडु प्रीमियर लीग को दूसरी बार किया गया स्थगित
तमिलनाडु प्रीमियर लीग को किया गया स्थगित
  • कोरोना वायरस के कारण तमिलनाडु प्रीमियर लीग दूसरी बार स्थगित
  • जुलाई में खेला जाना था टीएनपीए 2020
  • नवंबर या फिर अगले साल आयोजित किया जाएगा लीग

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2020) का पांचवां चरण कोविड-19 महामारी (COVID-19) के चलते दूसरी बार स्थगित करना पड़ा और अब टीएनसीए उम्मीद कर रहा है कि टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) टूर्नामेंट की मेजबानी या तो इस साल नवंबर में या फिर अगले साल मार्च में की जाये. इस लोकप्रिय टी20 लीग टूर्नामेंट का आयोजन 10 जून से 12 जुलाई तक होना था लेकिन मई में तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने इसे स्थगित कर दिया क्योंकि राज्य में तब कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की संख्या काफी ज्यादा थी. टीएनसीए जुलाई के अंत और सितंबर में इस प्रतियोगिता को कराना चाहता था लेकिन स्वास्थ्य संकट के बढ़ने से वह टूर्नामेंट की मेजबानी की स्थिति में नहीं है.

टीएनसीए के मानद सचिव आर एस रामासैमी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीएनसीए जुलाई/अगस्त अंत से सितंबर अंत तक की विंडो देख रहा था कि टीएनपीएल टूर्नामेंट के पांचवें चरण को इस संभावित विंडो में खेला जा सकता है. लेकिन तमिलनाडु में मौजूदा कोविड-19 संबंधित मुद्दों को देखते हुए टीएनसीए इस विंडो में टूर्नामेंट की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं होगा. इसके अनुसार, ‘‘हम नवंबर 2020 या 2021 में मार्च में इसके आयोजन की संभावना देखेंगे. राज्य के शीर्ष खिलाड़ी जैसे आर अश्विन, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर और एम विजय इसमें खेलते हैं.

इसमें खेलने वाले वरूण चक्रवर्ती और आर साई किशोर जैसे खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग टीमों द्वारा चुना गया था. तमिलनाडु में अभी तक 2.4 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले आ चुके हैं जबकि राज्य में 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com