- युवराज को दी मैस्करनहॉस ने सजा
- छक्के पर छक्का...बस एक छक्के से चूक गए..!
- पता नहीं द्रविड़ ने आखिरी ओवर क्यों दिया: युवराज
साल 2007 में टी20 विश्व कप में युवराज सिंह (#YuvrajSingh) ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगातार छह छक्के जड़े, लेकिन उससे कुछ समय पहले युवराज ही अंग्रेज बल्लेबाज दिमित्री मैस्करनहॉस के निशाने पर आ गए थे. तब केनिंगटन ओवल में कप्तान राहुल द्रविड़ ने युवराज सिंह को पारी का आखिरी ओवर थमाया और मैस्करनहॉस ने युवराज की गेंदों पर एक के बाद एक लगातार पांच छक्के जड़े, तो करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमी सहित युवराज सिंह सदमे में चले गए! ऐसे सदमे में कि ये पांच छक्के युवराज को अगले 15 दिन तक परेशान करते रहे.
इस पर युवराज ने कहा कि मैं ओवल में मैच खेल रहा था और मुझे नहीं पता कि कप्तान राहुल द्रविड़ ने मुझे आखिरी ओवर क्यों दिया. मुझे इस बात की खुशी रही कि मैस्करनहॉस ने लगातार छह छक्के नहीं जड़े, लेकिन अगले 15 दिन तक मुझे नींद नहीं आयी
युवराज ने कहा कि इस ओवर बाद अपने नजदीकी लोगों से मिली प्रतिक्रिया से भी मैं आश्चर्य में था. इस ओवर के बाद मित्रों से मिले मैसेज वास्तव में हताश करने वाले थे. यहां तक कि शतक बनाने के बाद भी मुझे कभी इतने मैसेज नहीं मिले. युवराज ने ओवर की शुरुआत डॉट बॉल के साथ की, लेकिन एक बार जब मैस्करनहॉस शुरू हुए, तो फिर नहीं रुके. उनकी इस छोटी आतिशी पारी से इंग्लैंड तीन सौ के पार पहुंचने में सफल रहा, लेकिन इसके बावजूद भारत ने यह मैच दो विकेट से जीता, लेकिन सचिन ने 94 रन की बेहतरीन पारी खेली.
युवराज ने कहा कि वर्ल्ड कप में दिमित्री भी इंग्लैंड टीम में थे. और जब मैंने लगातार छह छक्के लगाए, तो मैंने ब्रॉड नहीं बल्कि मैस्करनहॉस की ओर देखते हुए कहा कि अब हिसाब हो गया बराबर! मैं बहुत ही संतुष्ट था कि मैंने यह कारनामा उसी टीम के खिलाफ किया, जिसके खिलाफ मैंने पांच छक्के खाए थे.
VIIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले करियर के बारे में बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं