विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान...मोहम्मद शमी की हुई वापसी

दक्षिण अफ्रीका दौरे में खेले जाने वाले छह वनडे मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रीलंका के खिलाफ खेली वनडे सीरीज के मुकाबले टीम में दो सदस्यों को बढ़ाया गया है.

दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान...मोहम्मद शमी की हुई वापसी
टीम इंडिया का फाइल फोटो
  • दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 17 सदस्यीय वनडे टीम
  • सिद्धार्थ कौल की जगह आए शार्दुल ठाकुर
  • रोहित शर्मा होंगे उप-कप्तान
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका दौरे में खेले जाने वाले छह वनडे मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रीलंका के खिलाफ खेली वनडे सीरीज के मुकाबले टीम में दो सदस्यों को बढ़ाया गया है. मोहम्मद शमी और महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है. बल्लेबाजी दल में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि दूसरे विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को ही बरकरार रखा गया है.
 
हालांकि, श्रीलंका टीम के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम में शामिल किए गए पंजाब के सिद्धार्थ कौल को टीम में नहीं चुना गया है. उनकी जगह शार्दुल ठाकुर ने ले ली है. ऐसे में सवाल यह भी है कि सिद्धार्थ कौल को टीम में क्यों लिया गया था. वहीं फिटनेस टेस्ट करने के बावजूद सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों की अनदेखी की गई है. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इस प्रकार है: टीम इस प्रकार है :

VIDEO : मोहाली में रोेहित शर्मा का थुआंधार अंदाज देखिए

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और श्रदुल ठाकुर.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com