- भारत के लिए खेल चुके हैं 10 वनडे
- 10 मैचों में रहा 22.57 का औसत
- बीसीसीआई ने दी पांच लाख रुपये की मदद
दुर्घटना के कारण मुश्किल स्थिति में पहुंच चुके भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन (Jacob Martin) के परिवार ने उनके इलाज के लिए फंड जुटाने की अपील की है. मार्टिन की वडोदरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह इस समय लाइफ सपोर्ट पर हैं. उनका बीते साल दिसंबर में एक्सीडेंट हो गया था जिससे उन्हें फेंफड़े और लीवर में चोटें आई हैं. बीसीसीआई ने उनके ईलाज के लिए पहली ही पांच लाख रुपये की मदद की. इसके अलावा बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने भी उन्हें तीन लाख रुपये दिए हैं. बीसीसीआई और बीसीए के पूर्व सचिव मार्टिन के परिवार की मदद कर रहे हैं।
Former India cricketer and ex-Baroda coach Jacob Martin met with an accident and is in the hospital.
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) January 9, 2019
Wish you a speedy recovery Jacob bhai and praying for your wellbeing. #getwellsoon pic.twitter.com/FDUNI74i3C
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पटेल ने कहा कि जब मुझे एक्सीडेंट के बारे में पता चला तो मैंने मार्टिन के परिवार की मदद करना चाही. मैंने कुछ लोगों से बात की है, जिनमें समरजीत सिंह शामिल हैं और उन्होंने एक लाख रुपये की मदद की साथ ही पांच लाख रुपये इकट्ठा किए.
यह भी पढ़े: दिग्गज वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया 'बड़ा बयान'
उन्होंने कहा कि अस्पताल के बिल पहले से ही 11 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है और एक समय पर अस्पताल ने भी दवाइयां देना बंद कर दिया था. बीसीसीआई ने इसके बाद पैसा भेजा और उसके बाद इलाज नहीं रुका.
VIDEO: एडिलेड टेस्ट के बाद विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
मार्टिन ने भारत के लिए 1999 से 2001 तक 10 वनडे और खेले हैं, जिनमें उनका औसत 22.57 का रहा है. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बड़ौदा और रेलवे का प्रधिनिधित्व किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं